Fela News Lifestyle Header Banner

ट्रंप की धमकियों के बीच ईरान ने अपना ‘अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी’ दिखाया, ताकत देख अमेरिका परेशान!

ट्रंप की धमकियों के बीच ईरान ने अपना ‘अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी’ दिखाया, ताकत देख अमेरिका परेशान!

Last Updated Mar - 26 - 2025, 11:28 AM | Source : Fela News

Iran-US Conflicts : अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की धमकियों के बीच ईरान ने अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी का वीडियो जारी किया, जिससे दोनों देशों में तनाव बढ़ गया है।
ट्रंप की धमकियों के बीच ईरान ने अपना ‘अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी’ दिखाया
ट्रंप की धमकियों के बीच ईरान ने अपना ‘अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी’ दिखाया

Iran Underground Missile City : ईरान की सरकारी मीडिया ने 25 मार्च को एक वीडियो जारी किया, जिसमें उसकी सैन्य ताकत दिखाई गई है। इस वीडियो में ईरान की अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी दिख रही है, जहां बैलिस्टिक मिसाइलों और रॉकेटों का बड़ा जखीरा मौजूद है।

वीडियो में ईरान के सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल मोहम्मद हुसैन बागेरी और IRGC एयरोस्पेस फोर्स के कमांडर अमीर अली हाजीजादे मिसाइल बेस का दौरा करते नजर आ रहे हैं। इसमें खैबर शिकन, कादर-एच, सज्जील, हाज कासिम और पावे लैंड अटैक क्रूज मिसाइलें भी दिखीं, जिनमें से कुछ का इस्तेमाल ईरान ने इजरायल पर हमले में किया था।

अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ता तनाव

यह वीडियो ऐसे समय जारी हुआ है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ रहा है। एक्सियोस की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने ईरान को नए परमाणु समझौते पर बातचीत के लिए दो महीने का अल्टीमेटम दिया था। इससे पहले, 2018 में उन्होंने अमेरिका को ओबामा के हस्ताक्षरित पुराने परमाणु समझौते से हटा लिया था।

ईरान का दावा—हर हफ्ते एक नई मिसाइल सिटी बना सकते हैं

IRGC-AF के कमांडर हाजीजादे ने कहा कि ईरान हर हफ्ते एक नई मिसाइल सिटी बना सकता है और यह परियोजना अगले दो साल तक जारी रहेगी। इससे साफ है कि ईरान अपनी सैन्य ताकत को लगातार मजबूत कर रहा है।

Share :

Trending this week

भारतीय जहाज पर ईरानी ड्रोन हमला?

Jun - 13 - 2026

होर्मुज स्ट्रेट के पास भारतीय जहाज पर कथित हमले को लेकर ... Read More

होर्मुज बंद तो भारत पर महाझटका!

Jun - 11 - 2026

पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान टकराव के ब... Read More

मिसाइल हमले पर ट्रंप भड़के, नेतन्याहू को फोन चेतावनी

Jun - 08 - 2026

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्र... Read More