Fela News Lifestyle Header Banner

बिना चेतावनी युद्धपोत पर हमला, अमेरिका को भुगतना पड़ेगा अंजाम

बिना चेतावनी युद्धपोत पर हमला, अमेरिका को भुगतना पड़ेगा अंजाम

Last Updated Mar - 05 - 2026, 01:32 PM | Source : Fela News

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने देश के युद्धपोत आइरिस डेना पर हुए हमले को लेकर अमेरिका को चेतावनी दी है. उनका कहना है कि बिना किसी चेतावनी के युद्धपोत पर हमला किया गया, जिसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं.
अमेरिका को भुगतना पड़ेगा अंजाम
अमेरिका को भुगतना पड़ेगा अंजाम

ईरान ने हिंद महासागर में उसके युद्धपोत फ्रिगेट IRIS Dena को डुबोने की घटना पर अमेरिका के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया दी है. ईरान का आरोप है कि अमेरिकी पनडुब्बी ने अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में टॉरपीडो हमला कर जहाज को निशाना बनाया.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि यह जहाज भारतीय नौसेना के दौरे पर था और इसमें करीब 130 नाविक सवार थे. उनके अनुसार बिना किसी चेतावनी के युद्धपोत पर हमला किया गया, जो अंतरराष्ट्रीय नियमों का गंभीर उल्लंघन है.

अराघची ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह की मिसाल कायम करने पर उसे गहरा पछतावा होगा. उन्होंने इस घटना को “समुद्र में अत्याचार” बताया और कहा कि ईरान इस मामले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उठाएगा.

जानकारी के मुताबिक, यह युद्धपोत 18 से 25 फरवरी तक बंगाल की खाड़ी में आयोजित मिलान इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू में हिस्सा लेकर विशाखापत्तनम से अपने देश लौट रहा था. श्रीलंका के दक्षिणी तट के पास अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में उस पर हमला किया गया, जिसे दूसरे विश्व युद्ध के बाद टॉरपीडो से जहाज डुबोने की दुर्लभ घटना बताया जा रहा है.

यह भी पढ़े 

ईरान पर US-इजरायल हमले की AIMPLB निंदा, युद्धविराम की मांग

Share :

Trending this week

भारतीय जहाज पर ईरानी ड्रोन हमला?

Jun - 13 - 2026

होर्मुज स्ट्रेट के पास भारतीय जहाज पर कथित हमले को लेकर ... Read More

होर्मुज बंद तो भारत पर महाझटका!

Jun - 11 - 2026

पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान टकराव के ब... Read More

मिसाइल हमले पर ट्रंप भड़के, नेतन्याहू को फोन चेतावनी

Jun - 08 - 2026

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्र... Read More