Fela News Lifestyle Header Banner

स्कूल के पास बांग्लादेश एयरफोर्स का प्लेन क्रैश, बच्चों में भगदड़, धुआं ही धुआं

स्कूल के पास बांग्लादेश एयरफोर्स का प्लेन क्रैश, बच्चों में भगदड़, धुआं ही धुआं

Last Updated Jul - 21 - 2025, 04:20 PM | Source : Fela News

Bangladesh plane crash: बांग्लादेश एयरफोर्स का एक ट्रेनिंग प्लेन ढाका के दियाबारी इलाके में क्रैश हो गया। हादसे में एक शख्स की मौत हो गई।
स्कूल के पास बांग्लादेश एयरफोर्स का प्लेन क्रैश
स्कूल के पास बांग्लादेश एयरफोर्स का प्लेन क्रैश

ढाका में सोमवार दोपहर बांग्लादेश एयरफोर्स का एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार हो गया। पीटीआई के मुताबिक, यह F-7 विमान माइलस्टोन कॉलेज की बिल्डिंग से टकरा गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है और कई लोग घायल हुए हैं।

घटना के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड और सेना मौके पर पहुंची। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कॉलेज से धुआं उठता दिखा और छात्र इधर-उधर भागते नजर आए।

जानकारी के मुताबिक, यह विमान दोपहर 1:06 बजे टेकऑफ हुआ था और 24 मिनट बाद 1:30 बजे क्रैश हो गया। अभी हादसे की वजह सामने नहीं आई है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

F-7 विमान चीन की चेंगदू एयरक्राफ्ट कंपनी द्वारा बनाया गया है। यह एक सिंगल सीटर फाइटर जेट है, जिसकी टॉप स्पीड करीब 2120 किमी/घंटा है। इससे पहले 2008 में भी बांग्लादेश में एक F-7 क्रैश हुआ था, जिसमें पायलट की मौत हो गई थी।

Share :

Trending this week

भारतीय जहाज पर ईरानी ड्रोन हमला?

Jun - 13 - 2026

होर्मुज स्ट्रेट के पास भारतीय जहाज पर कथित हमले को लेकर ... Read More

होर्मुज बंद तो भारत पर महाझटका!

Jun - 11 - 2026

पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान टकराव के ब... Read More

मिसाइल हमले पर ट्रंप भड़के, नेतन्याहू को फोन चेतावनी

Jun - 08 - 2026

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्र... Read More