Header Image

दोस्ती में दरार का बड़ा झटका: ट्रंप से टकराव के बाद मस्क को 15,200 करोड़ का नुकसान

दोस्ती में दरार का बड़ा झटका: ट्रंप से टकराव के बाद मस्क को 15,200 करोड़ का नुकसान

Last Updated Jun - 06 - 2025, 02:39 PM | Source : Fela News

Trump-Musk Row: ट्रंप और मस्क के झगड़े पर निवेशकों की नजर है। इसी कारण गुरुवार को टेस्ला के शेयर गिर गए और कंपनी को एक ही दिन में करीब 15.2 अरब डॉलर का नुकसान ह
दोस्ती में दरार का बड़ा झटका
दोस्ती में दरार का बड़ा झटका

Trump-Musk Row: टेस्ला के CEO एलन मस्क और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दोस्ती में अब दरार आ गई है। इसकी वजह है ट्रंप का नया टैक्स और खर्च से जुड़ा बिल, जिसे मस्क ने कड़ी आलोचना करते हुए जनता के पैसे की बर्बादी बताया और इसे शर्मनाक कहा। मस्क का दावा है कि ये बिल रातोंरात पास कर दिया गया ताकि उस पर चर्चा न हो सके।

इस बयान से ट्रंप नाराज हो गए और उन्होंने मस्क को सरकारी सब्सिडी और कॉन्ट्रैक्ट्स खत्म करने की धमकी दे दी। ट्रंप का कहना है कि मस्क को इस बिल की पूरी जानकारी थी, लेकिन जब ईवी (इलेक्ट्रिक व्हीकल) सब्सिडी में कटौती की बात सामने आई तो मस्क को परेशानी होने लगी।

इस विवाद का सीधा असर टेस्ला के शेयरों पर पड़ा। गुरुवार को कंपनी के शेयर 14% तक गिर गए, जिससे टेस्ला को करीब 152 अरब डॉलर का नुकसान हुआ और मस्क की संपत्ति भी 27 अरब डॉलर घट गई।

मस्क इसलिए नाराज हैं क्योंकि ट्रंप के नए बिल में इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर मिलने वाली $7,500 की टैक्स छूट खत्म करने की बात है। इससे टेस्ला जैसी कंपनियों को बड़ा नुकसान होगा। ट्रंप का तर्क है कि यह पैसा अब निजी कंपनियों के बजाय देश के विकास पर खर्च होना चाहिए।

Share :

Trending this week

भारतीय जहाज पर ईरानी ड्रोन हमला?

Jun - 13 - 2026

होर्मुज स्ट्रेट के पास भारतीय जहाज पर कथित हमले को लेकर ... Read More

होर्मुज बंद तो भारत पर महाझटका!

Jun - 11 - 2026

पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान टकराव के ब... Read More

मिसाइल हमले पर ट्रंप भड़के, नेतन्याहू को फोन चेतावनी

Jun - 08 - 2026

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्र... Read More