Fela News Lifestyle Header Banner

शेख हसीना पर आज बड़ा फैसला, ढाका में हाई अलर्ट जारी

शेख हसीना पर आज बड़ा फैसला, ढाका में हाई अलर्ट जारी

Last Updated Nov - 17 - 2025, 12:25 PM | Source : Fela News

Sheikh Hasina News: बांग्लादेश में इस समय राजनीतिक तनाव बहुत बढ़ गया है. पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना से जुड़े मामले पर ICT का फैसला आज आने वाला है.
शेख हसीना पर आज बड़ा फैसला
शेख हसीना पर आज बड़ा फैसला

बांग्लादेश में इस वक्त हालात काफी तनावपूर्ण हैं. पद से हटाई जा चुकीं पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ दर्ज मामलों पर अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (ICT) का फैसला आज (17 नवंबर) आने वाला है. फैसले से पहले हसीना की पार्टी आवामी लीग ने देशभर में बंद बुला दिया है. यह बंद तब बुलाया गया है जब यूनुस सरकार पहले से ही उनकी पार्टी की गतिविधियों पर रोक लगा चुकी है. इसी वजह से पूरे देश में हाई अलर्ट है.

इधर शेख हसीना का एक ऑडियो मैसेज वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने अपने समर्थकों से आंदोलन तेज करने की अपील की है. इसके कुछ ही समय बाद ढाका में तीन देसी बम धमाकों की खबरें आईंदो धमाके सैयदा रिजवाना हसन के घर के बाहर और एक करवान बाजार में. अच्छी बात यह है कि कोई घायल नहीं हुआ.

हिंसा रोकने के लिए पुलिस को गोली चलाने का आदेश

ढाका पुलिस कमिश्नर शेख मोहम्मद सज्जाद अली ने आदेश दिया है कि अगर कोई पुलिस पर हमला करे या हिंसा फैलाए तो जरूरत पड़ने पर उस पर गोली चलाई जा सकती है. फैसले से पहले ढाका में सुरक्षा काफी बढ़ा दी गई है.

शेख हसीना पर आरोप क्या हैं?

आज जिस केस पर फैसला आएगा, उसमें शेख हसीना, पूर्व गृह मंत्री असदुज्जामान खान और पूर्व पुलिस महानिरीक्षक अब्दुल्ला अलमामुन पर आरोप है कि जुलाईअगस्त 2024 के छात्र आंदोलन के दौरान उन्होंने ऐसे कदम उठाए जिससे हिंसा बढ़ी और मानवता के खिलाफ अपराध हुए. इस केस की सुनवाई 23 अक्टूबर को खत्म हुई थी.

शहरों में सन्नाटा

बंद की वजह से कई शहर शांत रहे. सड़कें खाली दिखीं, बाजार देर से खुले और लोग घरों में रहे. पार्टी की गतिविधियों पर रोक होने की वजह से आवामी लीग के नेता अब सोशल मीडिया के जरिए ही संदेश भेज रहे हैं.

हसीना का कहनासारे आरोप झूठे

शेख हसीना ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया है. लेकिन लगातार बढ़ते तनाव के बीच बांग्लादेश एक बेहद नाजुक दौर से गुजर रहा है.

ये भी पढ़ें- 

बांग्लादेश में बढ़ता तनाव….शेख हसीना के खिलाफ सजा की तारीख तय होने की तैयारी

Share :

Trending this week

भारतीय जहाज पर ईरानी ड्रोन हमला?

Jun - 13 - 2026

होर्मुज स्ट्रेट के पास भारतीय जहाज पर कथित हमले को लेकर ... Read More

होर्मुज बंद तो भारत पर महाझटका!

Jun - 11 - 2026

पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान टकराव के ब... Read More

मिसाइल हमले पर ट्रंप भड़के, नेतन्याहू को फोन चेतावनी

Jun - 08 - 2026

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्र... Read More