Fela News Lifestyle Header Banner

China Military Corruption: चीन में टॉप मिलिट्री कमांडर को शी जिनपिंग ने हटाया, जेल भेजा, जानिए वजह क्या है?

China Military Corruption: चीन में टॉप मिलिट्री कमांडर को शी जिनपिंग ने हटाया, जेल भेजा, जानिए वजह क्या है?

Last Updated May - 31 - 2025, 02:27 PM | Source : Fela News

चीनी सेना PLA में एक और भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। टॉप कमांडर एडमिरल मिया हुओ को भ्रष्टाचार के आरोप में हटा दिया गया है।
चीन में टॉप मिलिट्री कमांडर को शी जिनपिंग ने हटाया
चीन में टॉप मिलिट्री कमांडर को शी जिनपिंग ने हटाया

China Military Corruption: चीन में एक और टॉप मिलिट्री कमांडर को भ्रष्टाचार के आरोप में हटा दिया गया है। इस बार एडमिरल मिया हुओ को चीन की सेंट्रल मिलिट्री कमीशन और नेशनल पीपुल्स कांग्रेस से बर्खास्त किया गया है। हालांकि चीन सरकार ने आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया कि उन्हें जेल भेजा गया है, लेकिन ऐसी खबरें हैं कि मिया हुओ को हिरासत में ले लिया गया है।

पिछले 2–3 सालों में चीन ने दो रक्षा मंत्रियों, कई जनरल और सीनियर कमांडर्स को भ्रष्टाचार के आरोपों में हटा दिया है। इनमें पूर्व रक्षा मंत्री ली शांगफु, वेई फेंघे और रॉकेट फोर्स के पूर्व कमांडर भी शामिल हैं। ये कार्रवाइयां राष्ट्रपति शी जिनपिंग की “ज़ीरो टॉलरेंस” नीति का हिस्सा बताई जा रही हैं। हालांकि कुछ जानकारों का कहना है कि ये फैसले विरोधियों को हटाने और सत्ता अपने हाथ में रखने की कोशिश भी हो सकती है।

इसका असर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी दिखा। शांगरी-ला डायलॉग 2025, जो एशिया-प्रशांत की बड़ी सुरक्षा बैठक है, उसमें इस बार चीन ने अपने रक्षा मंत्री डोंग जून को नहीं भेजा। उनकी जगह पीएलए डिफेंस यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधिमंडल ने हिस्सा लिया। डोंग जून की गैरहाजिरी की वजह अब तक नहीं बताई गई है।

Share :

Trending this week

भारतीय जहाज पर ईरानी ड्रोन हमला?

Jun - 13 - 2026

होर्मुज स्ट्रेट के पास भारतीय जहाज पर कथित हमले को लेकर ... Read More

होर्मुज बंद तो भारत पर महाझटका!

Jun - 11 - 2026

पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान टकराव के ब... Read More

मिसाइल हमले पर ट्रंप भड़के, नेतन्याहू को फोन चेतावनी

Jun - 08 - 2026

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्र... Read More