Fela News Lifestyle Header Banner

टैरिफ और युद्ध खत्म करने का दावा

टैरिफ और युद्ध खत्म करने का दावा

Last Updated Dec - 18 - 2025, 03:29 PM | Source : Fela News

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने बयानों से सियासी हलचल बढ़ा दी है। उन्होंने टैरिफ को अपना पसंदीदा हथियार बताया और दुनिया में शांति लाने का
टैरिफ और युद्ध खत्म करने का दावा
टैरिफ और युद्ध खत्म करने का दावा

डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान उन्होंने महज 10 महीनों में आठ युद्धों को खत्म कराया। ट्रंप के मुताबिक यह उनकी सख्त विदेश नीति और दबाव बनाने की रणनीति का नतीजा था। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ताकत के साथ बातचीत की और इसी वजह से कई देशों ने टकराव का रास्ता छोड़ा।

अपने भाषण में ट्रंप ने टैरिफ को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि “टैरिफ मेरा फेवरेट शब्द है” और इसे अमेरिकी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का सबसे कारगर तरीका बताया। ट्रंप का कहना है कि टैरिफ के जरिए अमेरिका ने अपने हितों की रक्षा की, घरेलू उद्योगों को बढ़ावा दिया और दूसरे देशों को निष्पक्ष व्यापार के लिए मजबूर किया।

ट्रंप ने इशारों में चीन और अन्य देशों का जिक्र करते हुए कहा कि पहले अमेरिका को कमजोर समझा जाता था, लेकिन टैरिफ नीति के बाद हालात बदल गए। उन्होंने दावा किया कि इस नीति से अमेरिका को आर्थिक फायदा हुआ और नौकरियां बढ़ीं। हालांकि आलोचक लगातार कहते रहे हैं कि टैरिफ से आम उपभोक्ताओं पर महंगाई का बोझ पड़ा।

युद्ध खत्म करने के दावे पर भी बहस छिड़ गई है। ट्रंप समर्थक इसे उनकी कूटनीतिक जीत बता रहे हैं, जबकि आलोकों का कहना है कि कई संघर्ष पूरी तरह खत्म नहीं हुए, बल्कि अस्थायी तौर पर थमे थे। इसके बावजूद ट्रंप अपने बयानों में इसे बड़ी उपलब्धि के तौर पर पेश कर रहे हैं।

अमेरिकी राजनीति में चुनावी माहौल के बीच ट्रंप के ये बयान साफ संकेत देते हैं कि वह अपनी पुरानी आक्रामक शैली और फैसलों को फिर से जनता के सामने रख रहे हैं। टैरिफ और शांति के दावे के साथ ट्रंप एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गए हैं।

 

 

Share :

Trending this week

भारतीय जहाज पर ईरानी ड्रोन हमला?

Jun - 13 - 2026

होर्मुज स्ट्रेट के पास भारतीय जहाज पर कथित हमले को लेकर ... Read More

होर्मुज बंद तो भारत पर महाझटका!

Jun - 11 - 2026

पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान टकराव के ब... Read More

मिसाइल हमले पर ट्रंप भड़के, नेतन्याहू को फोन चेतावनी

Jun - 08 - 2026

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्र... Read More