Last Updated Jun - 05 - 2025, 10:40 AM | Source : Fela News
Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए 12 देशों के लोगों की अमेरिका में एंट्री पर रोक लगा दी है।
Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा फैसला लेते हुए अफगानिस्तान, ईरान समेत 12 देशों के लोगों की अमेरिका में एंट्री पर रोक लगा दी है। उन्होंने एक घोषणापत्र पर साइन किया है, जिसके तहत आतंकवाद और सुरक्षा से जुड़े खतरे देखते हुए यह कदम उठाया गया है। ट्रंप सरकार का कहना है कि यह फैसला अमेरिका की सुरक्षा के लिए जरूरी था।
घोषणा के मुताबिक अफगानिस्तान, म्यांमार, चाड, कांगो, इक्वेटोरियल गिनी, इरिट्रिया, हैती, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान और यमन के नागरिक अब अमेरिका नहीं आ सकेंगे। वहीं बुरुंडी, क्यूबा, लाओस, सिएरा लियोन, टोगो, तुर्कमेनिस्तान और वेनेजुएला के लोगों पर आंशिक प्रतिबंध लगाया गया है।
ट्रंप का कहना है कि कई लोग वीजा की अवधि खत्म होने के बाद भी अमेरिका में अवैध रूप से रह जाते हैं, इसलिए अब इस पर भी सख्ती की जाएगी। यह फैसला 9 जून से लागू होगा।
गौरतलब है कि ट्रंप पहले भी यात्रा प्रतिबंध लगा चुके हैं। 2017 में उन्होंने कुछ मुस्लिम देशों पर बैन लगाया था, जिससे हजारों लोग प्रभावित हुए थे। उस वक्त कई यात्रियों को बीच रास्ते से लौटना पड़ा था और अवैध प्रवासियों को बाहर निकाल दिया गया था।