Last Updated Sep - 11 - 2025, 04:55 PM | Source : Fela News
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी और कंजरवेटिव लीडर चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से राजनीतिक हलचल तेज हो गई और जांच शुरू हो गई है।
अमेरिका के चर्चित कंज़र्वेटिव कार्यकर्ता और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना यूटा वैली यूनिवर्सिटी में हुई, जहाँ वे गन वायलेंस पर बहस कर रहे थे।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में किर्क को मंच पर बोलते समय अचानक गर्दन पकड़ते और फिर कुर्सी से गिरते देखा गया। गोली चलने के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। घटना के समय उनकी पत्नी और बच्चे भी मौजूद थे।
पुलिस के मुताबिक, गोली दोपहर लगभग 12:10 बजे चली, जब किर्क करीब 20 मिनट से बोल रहे थे। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि गोली छत से चलाई गई या किसी खुले खिड़की से। इस घटना में और कोई घायल नहीं हुआ।
सिर्फ 31 साल की उम्र में किर्क ने बड़ी पहचान बनाई थी। वे टर्निंग प्वाइंट यूएसए नामक कंज़र्वेटिव गैर-लाभकारी संगठन के सह-संस्थापक थे और हाल ही में “अमेरिकन कमबैक टूर” के तहत 15 विश्वविद्यालयों में कार्यक्रम कर रहे थे।