Fela News Lifestyle Header Banner

ड्रग लॉर्ड एल मेंचो का अंत, गर्लफ्रेंड बनी बड़ी कमजोरी

ड्रग लॉर्ड एल मेंचो का अंत, गर्लफ्रेंड बनी बड़ी कमजोरी

Last Updated Feb - 24 - 2026, 03:49 PM | Source : Fela News

मेक्सिको के कुख्यात ड्रग सरगना एल मेंचो को सुरक्षाबलों ने सैन्य ऑपरेशन में मार गिराया। खुफिया एजेंसियों ने उसकी प्रेमिका की गतिविधियों के जरिए लोकेशन ट्रैक कर कार्रवाई की।
ड्रग लॉर्ड एल मेंचो का अंत
ड्रग लॉर्ड एल मेंचो का अंत

मेक्सिको के सुरक्षाबलों ने जालिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल (CJNG) के प्रमुख नेमेसियो ओसेगुएरा उर्फ ‘एल मेंचो’ को एक सैन्य अभियान में मार गिराया। रिपोर्ट के अनुसार एजेंसियों ने उसकी प्रेमिका से जुड़े नेटवर्क पर निगरानी रखकर उसकी लोकेशन का पता लगाया, जिसके बाद सेना ने ऑपरेशन को अंजाम दिया।

बताया जा रहा है कि खुफिया एजेंसियों ने एल मेंचो की पार्टनर से जुड़े एक भरोसेमंद सहयोगी की पहचान की थी। उसकी गतिविधियों पर नजर रखते हुए सुरक्षा बलों ने उस व्यक्ति का पीछा किया, जो एल मेंचो की प्रेमिका को जलिस्को राज्य के टापाल्पा इलाके के पास एक ग्रामीण परिसर तक लेकर गया था। इसी सुराग के आधार पर सेना उस ठिकाने तक पहुंची और इलाके को घेर लिया।

सूत्रों के मुताबिक, घेराबंदी के दौरान एल मेंचो के हथियारबंद साथियों ने सेना पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन चलाते हुए एल मेंचो और उसके आठ सहयोगियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। वहीं दो बॉडीगार्ड घायल बताए गए। मेक्सिको के रक्षा मंत्री रिकार्डो ट्रेविला ने सरकारी ब्रीफिंग में कहा कि मुठभेड़ के दौरान वह घायल हो गया था और मेडिकल सेंटर ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

इस बीच एल मेंचो की मौत की खबर फैलते ही कई राज्यों में हिंसा भड़क गई। रिपोर्ट के अनुसार कार्टेल से जुड़े बंदूकधारियों ने सड़कों को जाम किया, वाहनों में आग लगाई और सुरक्षाबलों पर फायरिंग की। सुरक्षा मंत्री उमर गार्सिया हार्फुक ने बताया कि इन हमलों में नेशनल गार्ड के कम से कम 25 जवान मारे गए हैं, जबकि करीब 30 संदिग्ध कार्टेल सदस्य भी मारे गए।

वहीं दूसरी ओर सेना के साथ एक अलग संघर्ष में कार्टेल का वित्तीय प्रमुख ‘एल तुली’ भी मारा गया। राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने देशवासियों को भरोसा दिलाया कि स्थिति धीरे-धीरे नियंत्रण में लाई जा रही है और सरकार की प्राथमिकता नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

रिपोर्ट के अनुसार 59 वर्षीय एल मेंचो को लंबे समय से मेक्सिको और अमेरिका की एजेंसियां तलाश रही थीं। प्रेमिका से मुलाकात ने आखिरकार सुरक्षाबलों को उसे ट्रैक करने में सफलता दिलाई, जिसके बाद यह ऑपरेशन संभव हो सका।

यह भी पढ़े 

मार-ए-लागो घटना बाद बोले ट्रंप, जिंदगी को लेकर अनिश्चितता

Share :

Trending this week

भारतीय जहाज पर ईरानी ड्रोन हमला?

Jun - 13 - 2026

होर्मुज स्ट्रेट के पास भारतीय जहाज पर कथित हमले को लेकर ... Read More

होर्मुज बंद तो भारत पर महाझटका!

Jun - 11 - 2026

पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान टकराव के ब... Read More

मिसाइल हमले पर ट्रंप भड़के, नेतन्याहू को फोन चेतावनी

Jun - 08 - 2026

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्र... Read More