Last Updated Jul - 02 - 2025, 11:30 AM | Source : Fela News
Earthquake Update: एक बार फिर भूकंप के झटकों से धरती हिल गई। झटकों के बाद लोग घबरा गए और घरों से बाहर निकलकर भागने लगे।
अफगानिस्तान में एक बार फिर बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.9 मापी गई। भूकंप के बाद लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए। अफगानिस्तान पहले भी कई बार भूकंप की चपेट में आ चुका है। यहां के कुछ इलाके भूकंप के लिहाज से काफी संवेदनशील माने जाते हैं।
इससे पहले सोमवार को भी अफगानिस्तान में भूकंप आया था जिसकी तीव्रता 4.7 थी। इसके झटके पाकिस्तान और तजाकिस्तान में भी महसूस किए गए। हालांकि, किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
नेपाल में भी महसूस हुए झटके
सोमवार सुबह नेपाल में भी भूकंप आया। इसकी तीव्रता 3.9 रही। सुबह 8:24 बजे आए झटकों से लोग घरों से बाहर निकल आए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र 14 किलोमीटर की गहराई पर था।
तिब्बत में मई में आया भूकंप
नेपाल के पड़ोसी तिब्बत में 23 मई को सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसकी तीव्रता 4.2 रही और गहराई 20 किलोमीटर थी। हालांकि, इससे किसी नुकसान की खबर नहीं मिली।
पाकिस्तान में भी बार-बार महसूस हो रहे झटके
रविवार को पाकिस्तान में भूकंप आया जिसकी तीव्रता 5.3 रही। यह सुबह 3:54 बजे महसूस किया गया। इसका केंद्र जमीन से 150 किलोमीटर की गहराई पर था। झटके तेज थे, जिससे लोग घबरा गए और घरों से बाहर निकलकर खुले स्थानों पर चले गए।