Fela News Lifestyle Header Banner

Earthquake: भूकंप के झटकों से फिर हिली धरती, आधी रात लोगों में फैल गई दहशत, जानिए ताजा खबर।

Earthquake: भूकंप के झटकों से फिर हिली धरती, आधी रात लोगों में फैल गई दहशत, जानिए ताजा खबर।

Last Updated May - 19 - 2025, 11:31 AM | Source : Fela News

Earthquake: भूकंप के कारण पाकिस्तान और ग्रीस की दो जगहों पर डर फैल गया।
भूकंप के झटकों से फिर हिली धरती
भूकंप के झटकों से फिर हिली धरती

Earthquake Pakistan:पाकिस्तान में फिर से भूकंप के झटके महसूस हुए। रविवार रात पाकिस्तान के कुछ इलाकों में भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 4.7 मापी गई। हालांकि, किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। पिछले 15 दिनों में पाकिस्तान में तीन बार भूकंप आ चुका है। इसके अलावा, हाल ही में चीन और म्यांमार में भी भूकंप आया था।

एआरवाई न्यूज के अनुसार, रविवार रात स्वात जिले और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की गहराई 205 किलोमीटर थी। हिंदुकुश पर्वत क्षेत्र में अक्सर भूकंप आते रहते हैं। झटके मिंगोरी और स्वात के कई हिस्सों में महसूस किए गए।

पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तान में 5 मई और 12 मई को भी भूकंप के झटके आए थे। 5 मई को भूकंप की तीव्रता 4.2 थी, जो दोपहर करीब 4 बजे महसूस हुआ। राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र पाकिस्तान के उत्तरी क्षेत्र में था, जिसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। इतने तेज झटकों से लोग अपने घर और दफ्तर से बाहर निकल आए थे। 12 अप्रैल को भी 5.8 तीव्रता वाला भूकंप आया था, जिसके झटके जम्मू-कश्मीर में भी महसूस किए गए थे।

पाकिस्तान के बाद ग्रीस और दक्षिणी इटली के बीच भी सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस हुए। इसकी तीव्रता 6 से ज्यादा थी, लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ।

Share :

Trending this week

भारतीय जहाज पर ईरानी ड्रोन हमला?

Jun - 13 - 2026

होर्मुज स्ट्रेट के पास भारतीय जहाज पर कथित हमले को लेकर ... Read More

होर्मुज बंद तो भारत पर महाझटका!

Jun - 11 - 2026

पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान टकराव के ब... Read More

मिसाइल हमले पर ट्रंप भड़के, नेतन्याहू को फोन चेतावनी

Jun - 08 - 2026

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्र... Read More