Fela News Lifestyle Header Banner

गाजा युद्ध पर राहत की उम्मीद, इजरायल ने युद्धविराम प्रस्ताव माना, अब हमास की बारी

गाजा युद्ध पर राहत की उम्मीद, इजरायल ने युद्धविराम प्रस्ताव माना, अब हमास की बारी

Last Updated May - 30 - 2025, 01:24 PM | Source : Fela News

गाजा में अस्थायी युद्धविराम की उम्मीद तब बढ़ी जब ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने इजरायल और हमास को एक नया युद्धविराम प्रस्ताव दिया।
गाजा युद्ध पर राहत की उम्मीद
गाजा युद्ध पर राहत की उम्मीद

गाजा में युद्धविराम को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने इजरायल और हमास के लिए एक नया युद्धविराम प्रस्ताव तैयार किया है। अमेरिका ने कहा है कि इजरायल इस प्रस्ताव को मान चुका है। अब जवाब देना हमास की बारी है। हमास ने कहा है कि उसे मध्यस्थों के जरिए प्रस्ताव मिला है और वह उसकी गंभीरता से समीक्षा करने के बाद अपना जवाब देगा

इजरायली मीडिया के मुताबिक प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने उन परिवारों को बता दिया है जिनके परिजन गाजा में बंधक हैं कि इजरायल ने यह प्रस्ताव मान लिया है। प्रस्ताव के तहत 60 दिन के युद्धविराम के बदले गाजा में बंधक बनाए गए 10 जिंदा लोगों को छोड़ा जाएगा और 18 मृतकों के शव वापस किए जाएंगे। साथ ही फिलिस्तीन को मानवीय सहायता भी फिर से दी जाएगी।

हमास के नेता बासेम नैम ने कहा कि इजरायल अब भी गाजा में भूख और अकाल को हथियार बना रहा है, लेकिन फिर भी हम प्रस्ताव को गंभीरता से देख रहे हैं।

गौरतलब है कि इजरायल और हमास के बीच अक्टूबर 2023 से लड़ाई चल रही है, जिसमें अब तक गाजा में 50,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

Share :

Trending this week

भारतीय जहाज पर ईरानी ड्रोन हमला?

Jun - 13 - 2026

होर्मुज स्ट्रेट के पास भारतीय जहाज पर कथित हमले को लेकर ... Read More

होर्मुज बंद तो भारत पर महाझटका!

Jun - 11 - 2026

पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान टकराव के ब... Read More

मिसाइल हमले पर ट्रंप भड़के, नेतन्याहू को फोन चेतावनी

Jun - 08 - 2026

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्र... Read More