Fela News Lifestyle Header Banner

Imran Khan Jail Controversy: क्या वाकई नहीं रहे इमरान खान ?

Imran Khan Jail Controversy: क्या वाकई नहीं रहे इमरान खान ?

Last Updated Nov - 28 - 2025, 10:30 AM | Source : Fela News

पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान के बेटे कासिम खान ने बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पिछले 6 हफ्तों से परिवार को इमरान खान की कोई खबर नहीं मिली है।
क्या वाकई नहीं रहे इमरान खान ?
क्या वाकई नहीं रहे इमरान खान ?

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान दो साल से ज्यादा समय से जेल में हैं—लगभग 845 दिन हो चुके हैं. उनके परिवार और PTI के नेताओं को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है. इसी बीच अदियाला जेल के बाहर देर रात बड़ा हंगामा हुआ और इमरान खान के बेटे कासिम खान के एक पोस्ट ने पूरे देश में हलचल मचा दी.

ब्रिटेन में रहने वाले कासिम खान ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उनके पिता को पिछले छह हफ्तों से ऐसी जगह रखा गया है, जहां किसी से मिलने या संपर्क करने की अनुमति नहीं है. परिवार को भी कोई खबर नहीं दी जा रही. उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि उनके पिता जिंदा भी हैं या नहीं. इस संदेश के बाद पाकिस्तान में राजनीतिक माहौल गरम हो गया.

इमरान को छुपाने का आरोप

कासिम का कहना है कि यह सुरक्षा नहीं, बल्कि सोच-समझकर बनाई गई योजना है जिसमें इमरान खान को पूरी तरह अलग-थलग कर दिया गया है. कई बार कोर्ट के आदेश के बाद भी उनकी बहनों और वकीलों को मुलाकात नहीं दी गई.

अंतरराष्ट्रीय मदद की अपील

कासिम ने संयुक्त राष्ट्र और मानवाधिकार संगठनों से मदद मांगी है. उन्होंने कहा कि अगर इमरान खान के साथ कुछ होता है, तो उसकी जिम्मेदारी पाकिस्तान सरकार की होगी.

जेल के बाहर हंगामा

खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी भी जेल के बाहर इमरान से मिलने के लिए धरने पर बैठ गए. उनका कहना है कि सरकार कोर्ट के आदेश मानने से इनकार कर रही है.

सरकार का जवाब

सरकार और जेल प्रशासन का दावा है कि इमरान खान को किसी तरह की परेशानी नहीं है. उन्हें अच्छी सुविधाएं दी जा रही हैं—जैसे बेहतर खाना, जिम और आरामदायक व्यवस्था.

आखिरकार PTI का दबाव काम किया

लंबी बहस और विरोध के बाद जेल प्रशासन ने कहा कि इमरान खान की बहन अलीमा खान और परिवार के अन्य सदस्यों को मिलने दिया जाएगा. अब सबकी नज़र इस मुलाकात पर है.

यह भी पढ़े  

हांगकांग में कैसे भड़की आग जिसने कई इमारतों को निगल लिया

Share :

Trending this week

भारतीय जहाज पर ईरानी ड्रोन हमला?

Jun - 13 - 2026

होर्मुज स्ट्रेट के पास भारतीय जहाज पर कथित हमले को लेकर ... Read More

होर्मुज बंद तो भारत पर महाझटका!

Jun - 11 - 2026

पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान टकराव के ब... Read More

मिसाइल हमले पर ट्रंप भड़के, नेतन्याहू को फोन चेतावनी

Jun - 08 - 2026

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्र... Read More