Fela News Lifestyle Header Banner

ईरान का दावा: अमेरिकी फाइटर जेट गिराया, पायलट पर बड़ा ऑफर

ईरान का दावा: अमेरिकी फाइटर जेट गिराया, पायलट पर बड़ा ऑफर

Last Updated Apr - 04 - 2026, 10:50 AM | Source : Fela News

US Fighter jet In Iran: अमेरिका का F-15E फाइटर जेट शुक्रवार को ईरान में क्रैश हो गया। इसमें दो क्रू सदस्य थे, जिनमें से एक को अमेरिकी विशेष बलों ने सुरक्षित बचा लिया।
अमेरिकी फाइटर जेट गिराया
अमेरिकी फाइटर जेट गिराया

US Fighter jet In Iran:अमेरिकी F-15E फाइटर जेट शुक्रवार को ईरान में क्रैश हो गया। यह फरवरी 28 से शुरू हुए संघर्ष के बाद पहली बार है जब अमेरिका का कोई लड़ाकू विमान ईरानी क्षेत्र में गिरा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान में दो क्रू मेंबर थे—एक पायलट और दूसरा वेपन सिस्टम्स ऑफिसर। इनमें से एक को अमेरिकी स्पेशल फोर्सेज ने पहले ही सुरक्षित निकाल लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। इस घटना की पुष्टि Axios और CBS News की रिपोर्ट्स में भी की गई है 

घटना के बाद ईरानी मीडिया ने दावा किया कि स्थानीय नागरिकों को अमेरिकी पायलट को पकड़ने पर इनाम दिया जाएगा। ईरानी टीवी चैनलों पर प्रसारित संदेश में कहा गया कि अगर कोई नागरिक पायलट को पकड़कर सुरक्षा बलों को सौंपता है तो उसे इनाम दिया जाएगा। साथ ही यह भी कहा गया कि कोहगिलुयेह और बोयेर-अहमद प्रांत में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है और आसपास के इलाकों में भी खोज तेज कर दी गई है।

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरानी टीवी पर आम लोगों से यह भी अपील की गई कि अगर वे पायलट को देखें तो तुरंत कार्रवाई करें। इसके बाद स्थानीय लोग निजी वाहनों से क्रैश साइट की ओर पहुंचने लगे।

हालांकि, बाद में ईरानी सशस्त्र बलों ने लोगों से संयम बरतने की अपील की। सरकारी मीडिया IRIB ने कहा कि जनता को पायलट के साथ किसी भी तरह का गलत व्यवहार नहीं करना चाहिए और स्थिति को नियंत्रण में रखने की जरूरत है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और तस्वीरों में क्रैश साइट के ऊपर हेलीकॉप्टरों और अन्य विमानों की कम ऊंचाई पर गतिविधि देखी गई। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में तनाव और चिंता को और बढ़ा दिया है, जबकि अमेरिकी और ईरानी पक्ष स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़े 

इराक में भीषण हवाई हमला, मोसुल-अजीजिया में सैन्य ठिकाने तबाह

Share :

Trending this week

भारतीय जहाज पर ईरानी ड्रोन हमला?

Jun - 13 - 2026

होर्मुज स्ट्रेट के पास भारतीय जहाज पर कथित हमले को लेकर ... Read More

होर्मुज बंद तो भारत पर महाझटका!

Jun - 11 - 2026

पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान टकराव के ब... Read More

मिसाइल हमले पर ट्रंप भड़के, नेतन्याहू को फोन चेतावनी

Jun - 08 - 2026

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्र... Read More