Fela News Lifestyle Header Banner

पड़ोसी देशों पर हमला नहीं करेंगे, लेकिन उकसाया तो... ईरान राष्ट्रपति की चेतावनी

पड़ोसी देशों पर हमला नहीं करेंगे, लेकिन उकसाया तो... ईरान राष्ट्रपति की चेतावनी

Last Updated Mar - 07 - 2026, 03:38 PM | Source : Fela News

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने पड़ोसी देशों पर हुए हमलों को लेकर माफी मांगी है। उन्होंने यह बात सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित एक रिकॉर्डेड संबोधन में कही।
ईरान राष्ट्रपति की चेतावनी
ईरान राष्ट्रपति की चेतावनी

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने पड़ोसी देशों पर हुए हमलों को लेकर माफी मांगी है। उन्होंने यह बात सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित एक रिकॉर्डेड संबोधन में कही। उनका यह बयान बहरीन, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात पर हाल के हमलों के बाद सामने आया है। 

राष्ट्रपति ने कहा कि तेहरान इन हमलों को रोकने की कोशिश करेगा और यह घटनाएं गलतफहमी की वजह से हुईं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अगर पड़ोसी देशों की जमीन का इस्तेमाल ईरान पर हमला करने के लिए किया गया, तो ईरान जवाबी कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगा।

बीते कुछ दिनों में ईरान ने अमेरिकी एयरबेस को निशाना बनाते हुए क्षेत्र के कई इलाकों में हमले किए हैं। संयुक्त अरब अमीरात में दुबई एयरपोर्ट के पास भी हमला हुआ, जिससे मध्य पूर्व के देशों में चिंता बढ़ गई है।

इसी बीच अमेरिका के सामने सरेंडर करने की मांग पर मसूद पेजेशकियन ने कहा कि बिना शर्त सरेंडर की मांग स्वीकार नहीं की जाएगी। उनका कहना है कि अमेरिका की ऐसी मांग सिर्फ एक सपना है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कहा था कि जब तक ईरान पूरी तरह झुक नहीं जाता, तब तक किसी भी कूटनीतिक बातचीत की गुंजाइश नहीं है। साथ ही अमेरिकी अधिकारियों ने ईरान को संभावित बड़े सैन्य हमले की चेतावनी भी दी है।

अमेरिका ने इजरायल को 151 मिलियन डॉलर के नए हथियारों की बिक्री को भी मंजूरी दी है। वहीं ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल की ओर मिसाइलें दागी हैं। शनिवार सुबह इजरायल की राजधानी यरुशलम में भी तेज धमाकों की आवाज सुनी गई।

ईरान के संयुक्त राष्ट्र में राजदूत ने कहा है कि उनका देश अपनी सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगा। हालांकि अब तक इन हमलों में किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़े 

Iran Earthquake: युद्ध के बीच ईरान में भूकंप के तेज झटके, 4.1 तीव्रता दर्ज

Share :

Trending this week

भारतीय जहाज पर ईरानी ड्रोन हमला?

Jun - 13 - 2026

होर्मुज स्ट्रेट के पास भारतीय जहाज पर कथित हमले को लेकर ... Read More

होर्मुज बंद तो भारत पर महाझटका!

Jun - 11 - 2026

पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान टकराव के ब... Read More

मिसाइल हमले पर ट्रंप भड़के, नेतन्याहू को फोन चेतावनी

Jun - 08 - 2026

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्र... Read More