Last Updated Sep - 16 - 2025, 12:14 PM | Source : Fela News
क्या नेपाल का पर्यटन उद्योग संकट में है? जानिए देश में पर्यटन की मौजूदा स्थिति, कारण और इसके आर्थिक व स्थानीय समुदायों पर पड़ने वाले संभावित असर की पूरी जानकारी
नेपाल में चल रहे Gen-Z के हिंसक प्रदर्शनों ने देश की पर्यटन इंडस्ट्री पर गहरा असर डाला है। हालात ऐसे हैं कि होटल बुकिंग्स बड़े पैमाने पर कैंसिल हो रही हैं और पब-रेस्टोरेंट्स खाली पड़े हैं।
नेपाल की अर्थव्यवस्था में टूरिज्म का बड़ा योगदान है, लेकिन लगातार हो रही हिंसा और प्रदर्शनों से विदेशी पर्यटक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ट्रैवल एजेंसियों का कहना है कि इस सीजन में जहां बड़ी संख्या में बुकिंग्स की उम्मीद थी, वहीं अब रद्दीकरण की बाढ़ आ गई है।
स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि पर्यटकों की कमी से रेस्टोरेंट्स, दुकानों और गाइड सर्विस तक पर असर पड़ा है। इससे हजारों लोगों की रोज़गार पर भी संकट खड़ा हो गया है।
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर स्थिति जल्द काबू में नहीं आई, तो नेपाल की टूरिज्म इंडस्ट्री को लंबे समय तक नुकसान झेलना पड़ सकता है। फिलहाल सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती है कि वह कैसे सुरक्षा बहाल करे और पर्यटकों का भरोसा दोबारा जीते।