Fela News Lifestyle Header Banner

इजरायल की गाजा पर एयरस्ट्राइक 30 मौतें

इजरायल की गाजा पर एयरस्ट्राइक 30 मौतें

Last Updated Oct - 29 - 2025, 12:23 PM | Source : Fela News

इजरायल ने गाजा पर हवाई हमला किया, जिसमें 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. इस हमले से डोनाल्ड ट्रंप की शांति योजना को बड़ा झटका लगा है.
इजरायल की गाजा पर एयरस्ट्राइक
इजरायल की गाजा पर एयरस्ट्राइक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का गाजा शांति समझौता अब पूरी तरह विफल हो गया है। इजरायल ने हमास पर लगातार हमलों का आरोप लगाकर गाजा पर फिर से एयरस्ट्राइक की है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास की हरकतों से नाराज होकर हमला करने का आदेश दिया।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले में अब तक 33 लोगों की मौत हो चुकी है और कई घायल हैं। इजरायली रक्षा मंत्री ने आरोप लगाया है कि हमास ने इजरायली सैनिकों पर हमला किया और बंधकों को वापस करने की शर्त तोड़ी। जबकि हमास ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है।

नेतन्याहू का बयान:

उन्होंने कहा कि हमास ने युद्धविराम समझौते का पालन नहीं किया और ट्रंप के शांति समझौते की शर्तों का उल्लंघन किया।

ट्रंप की कोशिश नाकाम:

ट्रंप ने इजरायल और हमास के बीच शांति स्थापित करने के लिए कई अहम बिंदुओं वाला समझौता कराया था, लेकिन इस ताज़ा हमले के बाद वह समझौता बेअसर साबित हो गया है। अब स्थिति फिर से तनावपूर्ण हो गई है और शांति प्रक्रिया पूरी तरह पटरी से उतरती दिख रही है। 

 

Share :

Trending this week

भारतीय जहाज पर ईरानी ड्रोन हमला?

Jun - 13 - 2026

होर्मुज स्ट्रेट के पास भारतीय जहाज पर कथित हमले को लेकर ... Read More

होर्मुज बंद तो भारत पर महाझटका!

Jun - 11 - 2026

पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान टकराव के ब... Read More

मिसाइल हमले पर ट्रंप भड़के, नेतन्याहू को फोन चेतावनी

Jun - 08 - 2026

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्र... Read More