Fela News Lifestyle Header Banner

इज़राइल ने गाजा के स्कूल पर किया हमला, 20 की मौत, कहा- आतंकियों को निशाना बनाया

इज़राइल ने गाजा के स्कूल पर किया हमला, 20 की मौत, कहा- आतंकियों को निशाना बनाया

Last Updated May - 26 - 2025, 03:07 PM | Source : Fela News

Israel Strikes At Gaza School: गाजा पर इज़राइल की सैन्य कार्रवाई जारी है। 25 और 26 मई की रात हुए दो अलग-अलग हवाई हमलों में कम से कम 44 फिलिस्तीनियों की मौत हो ग
इज़राइल ने गाजा के स्कूल पर किया हमला
इज़राइल ने गाजा के स्कूल पर किया हमला

गाजा में इज़राइल की सैन्य कार्रवाई लगातार जारी है। 25 और 26 मई की रात हुए दो अलग-अलग हवाई हमलों में कम से कम 44 फिलिस्तीनी मारे गए। इनमें से एक हमला उस स्कूल पर हुआ था जहां विस्थापित परिवार रह रहे थे।

इज़राइल ने मई की शुरुआत से गाजा में हमले तेज कर दिए हैं। उसका कहना है कि वह हमास की ताकत को खत्म करना और अक्टूबर 2023 में पकड़े गए बंधकों को छुड़ाना चाहता है।

सोमवार को गाजा सिटी के दाराज इलाके में एक स्कूल पर हुए इजरायली हमले में कम से कम 20 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर बच्चे थे। 60 से ज्यादा लोग घायल हुए। यह स्कूल उन सैकड़ों लोगों को पनाह दे रहा था जो पहले ही अपने घरों से बेघर हो चुके थे।

एक दिन पहले के हमलों में भी 22 लोगों की जान गई थी।

इज़राइली सेना ने कहा कि उसने हमास के कंट्रोल सेंटर को निशाना बनाया, जहां से इज़राइली नागरिकों और सैनिकों पर हमलों की प्लानिंग की जा रही थी।

इज़राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा है कि गाजा का पूरा कंट्रोल लिया जाएगा। अब तक गाजा के करीब 77% हिस्से पर इज़राइल कब्जा कर चुका है। गाजा में करीब 20 लाख लोग घर छोड़ चुके हैं और अब तक 53,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

Share :

Trending this week

भारतीय जहाज पर ईरानी ड्रोन हमला?

Jun - 13 - 2026

होर्मुज स्ट्रेट के पास भारतीय जहाज पर कथित हमले को लेकर ... Read More

होर्मुज बंद तो भारत पर महाझटका!

Jun - 11 - 2026

पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान टकराव के ब... Read More

मिसाइल हमले पर ट्रंप भड़के, नेतन्याहू को फोन चेतावनी

Jun - 08 - 2026

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्र... Read More