Header Image

इज़रायल ने किया ऑपरेशन सिंदूर का समर्थन, आतंकियों को दी कड़ी चेतावनी

इज़रायल ने किया ऑपरेशन सिंदूर का समर्थन, आतंकियों को दी कड़ी चेतावनी

Last Updated May - 07 - 2025, 03:11 PM | Source : Fela News

भारत की एयरस्ट्राइक के बाद इज़रायल ने दिया समर्थन। इज़रायली राजदूत बोले – आतंकियों को पता होना चाहिए, अब कोई नहीं बच सकता। जानिए क्या है ऑपरेशन सिंदूर और किसे ब
इज़रायल ने किया ऑपरेशन सिंदूर का समर्थन
इज़रायल ने किया ऑपरेशन सिंदूर का समर्थन

भारत द्वारा पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों पर की गई एयरस्ट्राइक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को इज़रायल ने खुलकर समर्थन दिया है। भारत में इज़रायल के राजदूत रूवेन अजार ने कहा कि आतंकवादियों को समझ लेना चाहिए कि निर्दोष लोगों पर हमले करने वालों को अब कहीं पनाह नहीं मिलेगी।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर रूवेन अजार ने लिखा, “इज़रायल भारत के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन करता है। आतंकियों को यह समझना चाहिए कि निर्दोषों पर जघन्य हमले करने वालों की अब कोई जगह नहीं बची है।”

भारत ने यह सैन्य कार्रवाई 6 और 7 मई की रात की, जो कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब था। इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के सहयोगी संगठन ‘द रेसिस्टेंस फ्रंट’ ने ली थी। भारतीय खुफिया एजेंसियों के अनुसार यह हमला पाकिस्तान से संचालित आतंकियों ने किया था।

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में उन आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया, जहां से भारत पर हमलों की योजना बनाई जा रही थी।

भारतीय सेना ने कहा कि यह हमला बिल्कुल सटीक और सीमित था। केवल आतंकी ठिकानों को ही निशाना बनाया गया, किसी आम नागरिक या सैन्य ढांचे को नुकसान नहीं पहुंचाया गया।

भारतीय सेना के प्रवक्ता ने कहा, “यह ऑपरेशन सोच-समझकर किया गया है। इसका उद्देश्य सिर्फ आतंकियों को जवाब देना था, किसी भी विवाद को बढ़ाना नहीं। न्याय हो गया – जय हिंद।”

भारत सरकार ने भी पुष्टि की है कि सभी 9 लक्ष्य सफलतापूर्वक निशाना बनाए गए और किसी आम नागरिक को नुकसान नहीं पहुंचा।

Share :

Trending this week

अमेरिका ने बदले ग्रीन कार्ड नियम

May - 23 - 2026

अमेरिका में ग्रीन कार्ड को लेकर नियम अब पहले से ज्यादा स... Read More

ट्रंप का PM चुनाव लड़ने पर बड़ा दावा

May - 21 - 2026

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर... Read More

तुर्की की खतरनाक मिसाइल से अमेरिका-भारत तक खतरा बढ़ा?

May - 20 - 2026

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तुर्की ने एक ऐसा कदम उठा... Read More