Fela News Lifestyle Header Banner

अंतरिक्ष से लौटते ही कैटी पेरी ने ज़मीन को चूमा, 11 मिनट की उड़ान में रचा इतिहास।

अंतरिक्ष से लौटते ही कैटी पेरी ने ज़मीन को चूमा, 11 मिनट की उड़ान में रचा इतिहास।

Last Updated Apr - 15 - 2025, 02:41 PM | Source : Fela News

Katy Perry: पॉप सिंगर कैटी पेरी अंतरिक्ष की सैर पर गई थीं। करीब 11 मिनट बाद जब वो वापस लौटीं तो बहुत खुश दिखीं और उन्होंने अपना अनुभव भी लोगों से साझा किया।
अंतरिक्ष से लौटते ही कैटी पेरी ने ज़मीन को चूमा
अंतरिक्ष से लौटते ही कैटी पेरी ने ज़मीन को चूमा

Katy Perry: पॉप सिंगर कैटी पेरी ने इतिहास बना दिया है। वो अपनी महिला टीम के साथ अंतरिक्ष की सैर पर गईं और सुरक्षित वापस लौटीं। वो पहली सिंगर हैं जिन्होंने अंतरिक्ष की यात्रा की है। करीब 11 मिनट की इस ट्रिप के बाद जब कैटी धरती पर उतरीं, तो उन्होंने सबसे पहले एक फूल को और फिर ज़मीन को किस किया। उनका ये भावुक पल खूब वायरल हो रहा है।

कैटी ने बताया कि वो बचपन से अंतरिक्ष जाना चाहती थीं। अपनी बेटी डेज़ी को साथ नहीं ले जा सकीं, इसलिए उसकी याद में असली डेज़ी फूल अपने साथ ले गई थीं।

कैटी ने कहा कि इस सफर ने उन्हें ये सिखाया कि प्यार कितना गहरा हो सकता है। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

इस मिशन में उनके साथ जेफ बेजोस की मंगेतर लॉरेन सांचेज, टीवी प्रजेंटर गेल किंग, मानवाधिकार कार्यकर्ता अमांडा गुयेन, फिल्ममेकर केरियन फ्लिन और NASA की पूर्व साइंटिस्ट आइशा बोवे भी शामिल थीं। सभी ने खास नीले रंग का स्पेस सूट पहना था और कई तस्वीरें भी शेयर कीं

Share :

Trending this week

भारतीय जहाज पर ईरानी ड्रोन हमला?

Jun - 13 - 2026

होर्मुज स्ट्रेट के पास भारतीय जहाज पर कथित हमले को लेकर ... Read More

होर्मुज बंद तो भारत पर महाझटका!

Jun - 11 - 2026

पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान टकराव के ब... Read More

मिसाइल हमले पर ट्रंप भड़के, नेतन्याहू को फोन चेतावनी

Jun - 08 - 2026

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्र... Read More