Fela News Lifestyle Header Banner

Operation Sindoor: भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान ने मांगी मदद, फिर कहा- कर्ज़ की बात गलत समझी गई.

Operation Sindoor: भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान ने मांगी मदद, फिर कहा- कर्ज़ की बात गलत समझी गई.

Last Updated May - 09 - 2025, 01:05 PM | Source : Fela News

India Strikes in Pakistan: भारत ने पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम और कई मिसाइलें नष्ट कर दी हैं।
भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान ने मांगी मदद
भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान ने मांगी मदद

India Strikes: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान ने दुनिया से मदद मांगी है। पाकिस्तानी वित्त मंत्रालय के एक्स (Twitter) अकाउंट से एक पोस्ट किया गया, जिसमें भारत की कार्रवाई से हुए भारी नुकसान का हवाला देते हुए दुनिया के देशों और संस्थाओं से ज्यादा कर्ज देने की अपील की गई। इस पोस्ट में वर्ल्ड बैंक को भी टैग किया गया था और कहा गया कि पाकिस्तान युद्ध और आर्थिक संकट से जूझ रहा है, इसलिए मदद चाहिए।

दरअसल, भारत ने 6-7 मई की रात को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया और उन्हें तबाह कर दिया। जवाब में पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन वो नाकाम रहा। भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम और मिसाइलें नष्ट कर दीं।

इसके बाद पाकिस्तान की ओर से सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगाने वाली पोस्ट वायरल हुई। लेकिन अब पाकिस्तानी वित्त मंत्रालय ने सफाई दी है कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया था और ऐसी कोई अपील उन्होंने नहीं की है।

पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति पहले से ही खराब है। वह IMF का चौथा सबसे बड़ा कर्जदार है और 8.8 अरब डॉलर का कर्ज ले चुका है। हाल ही में मूडीज़ ने भी चेतावनी दी थी कि अगर पाकिस्तान भारत से तनाव बढ़ाता है, तो उसकी अर्थव्यवस्था और ज्यादा कमजोर हो सकती है।

Share :

Trending this week

भारतीय जहाज पर ईरानी ड्रोन हमला?

Jun - 13 - 2026

होर्मुज स्ट्रेट के पास भारतीय जहाज पर कथित हमले को लेकर ... Read More

होर्मुज बंद तो भारत पर महाझटका!

Jun - 11 - 2026

पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान टकराव के ब... Read More

मिसाइल हमले पर ट्रंप भड़के, नेतन्याहू को फोन चेतावनी

Jun - 08 - 2026

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्र... Read More