Last Updated Mar - 15 - 2025, 03:53 PM | Source : Fela News
अमेरिका पाकिस्तान समेत 41 देशों पर कड़ा फैसला लेने की तैयारी में है। अगर ड्राफ्ट मंजूर हुआ तो इन देशों के नागरिकों की एंट्री बैन हो सकती है। ट्रंप सरकार इस बार
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप सरकार अवैध प्रवासन पर सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रही है। एक नए ड्राफ्ट के अनुसार, पाकिस्तान समेत 41 देशों पर यात्रा प्रतिबंध लगाने की योजना है। अधिकारियों का कहना है कि इस बार प्रतिबंध पहले से ज्यादा कड़े होंगे।
रॉयटर्स के मुताबिक, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और भूटान उन 41 देशों में शामिल हैं, जिन पर अमेरिका यात्रा बैन लगाने की सोच रहा है। 26 देशों पर वीजा निलंबन का भी खतरा है, जिनमें पाकिस्तान शामिल है। अगर पाकिस्तान 60 दिनों के भीतर जरूरी सुधार नहीं करता, तो सख्त कार्रवाई हो सकती है।
इसके अलावा, अमेरिका ने 10 देशों को रेड लिस्ट में रखा है, जिनमें अफगानिस्तान, ईरान, लीबिया, उत्तर कोरिया और सीरिया शामिल हैं। इन देशों के नागरिकों का वीजा पूरी तरह निलंबित किया जा सकता है। पांच अन्य देशों पर आंशिक प्रतिबंध लगाया जा सकता है, जिससे उनके नागरिकों के लिए टूरिस्ट, स्टूडेंट और अप्रवासी वीजा प्रभावित होंगे।
हाल ही में अमेरिका और पाकिस्तान के बीच तब तनाव बढ़ा जब तुर्कमेनिस्तान में तैनात पाकिस्तानी राजदूत को अमेरिका में एंट्री नहीं दी गई और निर्वासित कर दिया गया।
ट्रंप सरकार ने जनवरी में ही एक आदेश पर हस्ताक्षर किए थे, जिसमें कहा गया था कि अमेरिका में आने वाले विदेशी नागरिकों की कड़ी जांच की जाएगी।