Fela News Lifestyle Header Banner

पेशावर धमाका: सुबह FC मुख्यालय के पास तेज विस्फोट सुनाई दिए

पेशावर धमाका: सुबह FC मुख्यालय के पास तेज विस्फोट सुनाई दिए

Last Updated Nov - 24 - 2025, 11:47 AM | Source : Fela News

पाकिस्तान के पेशावर में सोमवार को FC मुख्यालय पर बंदूकधारियों ने हमला किया. धमाके में 5 लोग घायल हुए और अस्पताल ले जाए गए, जबकि सुरक्षा बलों ने 3 आतंकियों को मा
सुबह FC मुख्यालय के पास तेज विस्फोट सुनाई दिए
सुबह FC मुख्यालय के पास तेज विस्फोट सुनाई दिए

पाकिस्तान के पेशावर में सोमवार सुबह अर्धसैनिक बल (FC) मुख्यालय पर बंदूकधारियों ने हमला कर दिया. रॉयटर्स के मुताबिक, फायरिंग की आवाज सुनते ही पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए और इलाके को घेर लिया. कई लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्होंने FC मुख्यालय की तरफ से तेज धमाके की आवाज सुनी.

 जियो टीवी के अनुसार, हमला सुबह 8:10 बजे हुआ. इसके बाद सुनहरी मस्जिद रोड बंद कर दी गई और पूरे इलाके में कड़ी सुरक्षा लगा दी गई. सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि दो धमाके हुए और हमलावरों ने गोलियां भी चलाईं.

पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीन आतंकियों को मार गिराया. सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, मुख्य गेट पर एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ाया और इसके बाद लगातार फायरिंग होती रही.

सोशल मीडिया पर भी कई लोगों ने धमाकों और गोलीबारी की आवाज सुनने का दावा किया है. वायरल वीडियो में लगातार फायरिंग की आवाजें सुनी जा सकती हैं.

 यह भी पढ़ें:

यूनिवर्सिटी में क्या बड़ी गड़बड़ी NAAC का शो कॉज नोटिस और बढ़ी छात्रों के घरों की चिंता

Share :

Trending this week

भारतीय जहाज पर ईरानी ड्रोन हमला?

Jun - 13 - 2026

होर्मुज स्ट्रेट के पास भारतीय जहाज पर कथित हमले को लेकर ... Read More

होर्मुज बंद तो भारत पर महाझटका!

Jun - 11 - 2026

पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान टकराव के ब... Read More

मिसाइल हमले पर ट्रंप भड़के, नेतन्याहू को फोन चेतावनी

Jun - 08 - 2026

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्र... Read More