Fela News Lifestyle Header Banner

यूक्रेन युद्ध में रूस को अमेरिका का मिला साथ

यूक्रेन युद्ध में रूस को अमेरिका का मिला साथ

Last Updated Feb - 25 - 2025, 12:05 PM | Source : Fela News

पहली बार पल्टा पासा । सभी साथी देशों के खिलाफ Trump और पुतिन आए एक साथ।
डोनाल्ड ट्रम्पऔर पुतिन आए एक साथ
डोनाल्ड ट्रम्पऔर पुतिन आए एक साथ

अमेरिका ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में यूक्रेनी प्रस्ताव के खिलाफ रूस के समर्थन में मतदान किया। यूक्रेन ने रूस के साथ युद्ध के तीन वर्ष पूरे होने पर संयुक्त राष्ट्र में एक प्रस्ताव पेश किया था, जिसमें रूसी हमले की निंदा करने और यूक्रेन से तुरंत रूसी सेना को वापस बुलाने की मांग की गई थी।

अमेरिका ने अपनी पूर्व की नीतियों के विपरीत, साथी यूरोपीय देशों के खिलाफ जाकर इस प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध की शुरुआत के बाद, यह पहला अवसर है जब अमेरिका और इजराइल ने यूक्रेन के खिलाफ वोट दिया है।

भारत और चीन सहित 65 देशों ने वोटिंग में भाग नहीं लिया। प्रस्ताव का समर्थन करने वालों में जर्मनी, ब्रिटेन और फ्रांस जैसे प्रमुख यूरोपीय देश शामिल हैं। यह प्रस्ताव 18 के मुकाबले 93 मतों से पारित हुआ।

यूक्रेनी प्रस्ताव में तीन मुख्य मांगें यूक्रेन से रूसी सेना की तत्काल वापसी,यूक्रेन में स्थायी और न्यायपूर्ण शांति,युद्ध अपराधों के लिए रूस की जवाबदेही रही ।
अमेरिकी प्रस्ताव में रूस का कोई उल्लेख नहीं है। अमेरिका ने यूएन में तीन पैराग्राफ का प्रस्ताव प्रस्तुत किया, जिसमें न तो रूसी हमले का जिक्र था और न ही किसी प्रकार की निंदा की गई। इसमें केवल दोनों देशों में हुए जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त किया गया। अमेरिका ने कहा कि वह लड़ाई को जल्द समाप्त कर यूक्रेन और रूस के बीच स्थायी शांति की अपील करता है।

अमेरिकी डिप्लोमैट डोरोथी कैमिली शिया ने कहा कि इस प्रकार के प्रस्ताव युद्ध को रोकने में असफल रहे हैं। यह युद्ध अब बहुत लंबा खिंच चुका है और यूक्रेन, रूस के साथ-साथ अन्य स्थानों पर भी लोग इसकी भारी कीमत चुका रहे हैं।

यूरोपीय डिप्लोमैट्स ने कहा कि वे इस बात से नाराज हैं कि उनके पुराने सहयोगी ने उनके खिलाफ वोट दिया है।
 

Share :

Trending this week

भारतीय जहाज पर ईरानी ड्रोन हमला?

Jun - 13 - 2026

होर्मुज स्ट्रेट के पास भारतीय जहाज पर कथित हमले को लेकर ... Read More

होर्मुज बंद तो भारत पर महाझटका!

Jun - 11 - 2026

पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान टकराव के ब... Read More

मिसाइल हमले पर ट्रंप भड़के, नेतन्याहू को फोन चेतावनी

Jun - 08 - 2026

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्र... Read More