Fela News Lifestyle Header Banner

इस्तीफे के बाद सेबेस्टियन लेकोर्नू फिर बने फ्रांस PM

इस्तीफे के बाद सेबेस्टियन लेकोर्नू फिर बने फ्रांस PM

Last Updated Oct - 11 - 2025, 10:55 AM | Source : Fela News

पिछले साल मैक्रों के अचानक विधानसभा चुनाव बुलाने के फैसले के बाद फ्रांस राजनीतिक संकट में फंस गया था. अब सेबेस्टियन लेकोर्नू को दोबारा प्रधानमंत्री बनाया गया है
इस्तीफे के बाद सेबेस्टियन लेकोर्नू फिर बने फ्रांस PM
इस्तीफे के बाद सेबेस्टियन लेकोर्नू फिर बने फ्रांस PM

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शुक्रवार (9 अक्टूबर 2025) को सेबेस्टियन लेकोर्नू को फिर से देश का प्रधानमंत्री नियुक्त किया है. लेकोर्नू ने कुछ दिन पहले ही विरोध के चलते पद से इस्तीफा दिया था. पद संभालने के बाद उन्होंने एक्स पर लिखा कि वो साल के अंत तक देश का बजट तैयार करेंगे और नागरिकों की समस्याओं को हल करने की पूरी कोशिश करेंगे.

लेकोर्नू ने कहा कि अब इस राजनीतिक संकट को खत्म करना जरूरी है, जो फ्रांस की छवि और स्थिरता दोनों के लिए हानिकारक है. रॉयटर्स के मुताबिक, अब उनका मुख्य काम जल्द से जल्द संसद में 2026 का बजट पेश करना होगा.

लेकोर्नू पिछले दो सालों में इस्तीफा देने वाले फ्रांस के पांचवें प्रधानमंत्री हैं. वे मैक्रों के करीबी हैं और दोबारा जिम्मेदारी ऐसे समय में मिली है जब देश में राजनीतिक अस्थिरता बनी हुई है.

फ्रांस में संकट की शुरुआत तब हुई जब मैक्रों ने पिछले साल अचानक विधानसभा चुनाव बुलाए, जिससे जुलाई 2024 में संसद में त्रिशंकु स्थिति बन गई.

लेकोर्नू ने कहा कि वे देश को राजनीतिक और आर्थिक अस्थिरता से बाहर निकालना चाहते हैं, लेकिन इसके लिए कुछ शर्तें जरूरी हैं. उन्होंने बताया कि सभी मुद्दों पर संसदीय बहस होगी और हर सांसद अपनी जिम्मेदारी निभाएगा.

उन्होंने कहा कि सरकार में शामिल होने वालों को 2027 के राष्ट्रपति चुनाव की महत्वाकांक्षाओं को दरकिनार करना होगा और नई टीम में विविधता व अनुभव दोनों शामिल होंगे. लेकोर्नू ने कहा कि वे इस मिशन को सफल बनाने के लिए पूरी कोशिश करेंगे.

ये भी पढ़ें 

Nobel Prize 2025: नोबेल न मिलने पर ट्रंप बोले, मैं असली हकदार

 

Share :

Trending this week

भारतीय जहाज पर ईरानी ड्रोन हमला?

Jun - 13 - 2026

होर्मुज स्ट्रेट के पास भारतीय जहाज पर कथित हमले को लेकर ... Read More

होर्मुज बंद तो भारत पर महाझटका!

Jun - 11 - 2026

पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान टकराव के ब... Read More

मिसाइल हमले पर ट्रंप भड़के, नेतन्याहू को फोन चेतावनी

Jun - 08 - 2026

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्र... Read More