Fela News Lifestyle Header Banner

भारतीय छात्रों के लिए झटका: अमेरिका ने स्टूडेंट वीज़ा अपॉइंटमेंट्स अस्थायी रूप से रोकीं, सोशल मीडिया स्क्रीनिंग पर नए दिशा-निर्देशों का इंतज़ार

भारतीय छात्रों के लिए झटका: अमेरिका ने स्टूडेंट वीज़ा अपॉइंटमेंट्स अस्थायी रूप से रोकीं, सोशल मीडिया स्क्रीनिंग पर नए दिशा-निर्देशों का इंतज़ार

Last Updated May - 30 - 2025, 03:45 PM | Source : Fela News

अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावासों ने भारत में स्टूडेंट वीज़ा के लिए नई अपॉइंटमेंट्स लेना फिलहाल रोक दिया है, वजह बनी है सोशल मीडिया स्क्रीनिंग को लेकर विदेश
अमेरिका ने स्टूडेंट वीज़ा अपॉइंटमेंट्स अस्थायी रूप से रोकीं, सोशल मीडिया स्क्रीनिंग पर नए दिशा-निर्देशों का इंतज़ार
अमेरिका ने स्टूडेंट वीज़ा अपॉइंटमेंट्स अस्थायी रूप से रोकीं, सोशल मीडिया स्क्रीनिंग पर नए दिशा-निर्देशों का इंतज़ार

भारत में पढ़ाई के लिए अमेरिका जाने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए चिंता की खबर है। अमेरिका के दूतावास और सभी वाणिज्य दूतावासों ने फिलहाल स्टूडेंट वीज़ा अपॉइंटमेंट्स शेड्यूल करना रोक दिया है। यह फैसला उस समय आया है जब अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दुनियाभर के मिशनों को सोशल मीडिया स्क्रीनिंग को लेकर नया संदेश (केबल) भेजा है।

सूत्रों के मुताबिक, अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से अभी "फर्दर गाइडेंस" यानी और स्पष्ट निर्देश मिलने बाकी हैं। जब तक यह दिशा-निर्देश नहीं आते, तब तक नई वीज़ा अपॉइंटमेंट्स नहीं खोली जाएंगी।

इसका सीधा असर उन हज़ारों भारतीय छात्रों पर पड़ सकता है जो आगामी फॉल सेशन (August 2025) में अमेरिकी विश्वविद्यालयों में दाखिला लेने की तैयारी में हैं। हर साल बड़ी संख्या में भारतीय छात्र अमेरिका में पढ़ाई के लिए वीज़ा आवेदन करते हैं, और इस रोक के कारण उनके शेड्यूल में देरी संभव है।

हालांकि अभी तक ये रोक अस्थायी है, लेकिन इससे स्टूडेंट्स के बीच चिंता का माहौल बन गया है। दूतावास की ओर से सलाह दी गई है कि छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स पर अपडेट चेक करते रहें और किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें।

यह कदम अमेरिका की ओर से वीज़ा प्रक्रिया में सोशल मीडिया प्रोफाइल्स की जांच को और सख्त बनाए जाने की संभावनाओं से भी जोड़ा जा रहा है। इससे पहले भी वीज़ा आवेदकों से उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स की जानकारी मांगी जाती रही है, लेकिन अब इसमें और बदलाव या सख्ती आने की संभावना जताई जा रही है।

अब सभी की निगाहें अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से आने वाले आधिकारिक निर्देशों पर टिकी हैं, जो यह तय करेंगे कि स्टूडेंट्स को वीज़ा अपॉइंटमेंट्स कब से दोबारा मिलनी शुरू होंगी।

Share :

Trending this week

भारतीय जहाज पर ईरानी ड्रोन हमला?

Jun - 13 - 2026

होर्मुज स्ट्रेट के पास भारतीय जहाज पर कथित हमले को लेकर ... Read More

होर्मुज बंद तो भारत पर महाझटका!

Jun - 11 - 2026

पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान टकराव के ब... Read More

मिसाइल हमले पर ट्रंप भड़के, नेतन्याहू को फोन चेतावनी

Jun - 08 - 2026

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्र... Read More