Fela News Lifestyle Header Banner

पाकिस्तान को लेकर शशि थरूर का ट्रंप को कड़ा संदेश - 'हमें समझाने की जरूरत नहीं'

पाकिस्तान को लेकर शशि थरूर का ट्रंप को कड़ा संदेश - 'हमें समझाने की जरूरत नहीं'

Last Updated Jun - 03 - 2025, 11:41 AM | Source : Fela News

India Pakistan ceasefire: शशि थरूर भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ ब्राजील पहुंचे हैं। वहां उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर दिए बयान पर अपनी प्र
पाकिस्तान को लेकर शशि थरूर का ट्रंप को कड़ा संदेश
पाकिस्तान को लेकर शशि थरूर का ट्रंप को कड़ा संदेश

India Pakistan ceasefire: कांग्रेस नेता शशि थरूर ब्राजील दौरे पर हैं और भारतीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहे हैं। उन्होंने ब्राजील के उपराष्ट्रपति गेराल्डो अल्कमिन से मुलाकात की, जिन्होंने भारतीय टीम का स्वागत किया।

थरूर ने इस दौरान भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे पर प्रतिक्रिया दी। ट्रंप ने कई बार कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर अमेरिका की वजह से हुआ। इस पर थरूर ने साफ कहा कि भारत को किसी के समझाने की जरूरत नहीं है।

थरूर ने कहा, “हमने पहले ही युद्ध रोक दिया था। अगर अमेरिकी राष्ट्रपति को किसी को समझाना था, तो उन्हें पाकिस्तान को समझाना चाहिए था, क्योंकि भारत युद्ध नहीं चाहता।”

“आतंकी भेजने वालों से कैसे करें बातचीत”

थरूर ने आगे कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दुनिया से समर्थन चाहता है। उन्होंने कहा कि कुछ देश बातचीत की बात करते हैं, लेकिन उनसे बातचीत कैसे हो जो हमारी सीमा पर आतंकवादी भेजते हैं और बंदूक ताने रहते हैं? पहले उन्हें आतंकवाद का ढांचा खत्म करना होगा।

ट्रंप कई बार ले चुके हैं क्रेडिट

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कई बार भारत-पाकिस्तान सीजफायर का क्रेडिट ले चुके हैं। हाल ही में उनके प्रशासन ने कहा था कि उन्होंने ट्रेड डील के जरिए सीजफायर में भूमिका निभाई थी।

Share :

Trending this week

भारतीय जहाज पर ईरानी ड्रोन हमला?

Jun - 13 - 2026

होर्मुज स्ट्रेट के पास भारतीय जहाज पर कथित हमले को लेकर ... Read More

होर्मुज बंद तो भारत पर महाझटका!

Jun - 11 - 2026

पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान टकराव के ब... Read More

मिसाइल हमले पर ट्रंप भड़के, नेतन्याहू को फोन चेतावनी

Jun - 08 - 2026

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्र... Read More