Header Image

Statue Of Liberty: स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी के टॉर्च में एंट्री क्यों बैन? जानें वजह

Statue Of Liberty: स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी के टॉर्च में एंट्री क्यों बैन? जानें वजह

Last Updated Mar - 17 - 2026, 03:23 PM | Source : Fela News

Statue Of Liberty: न्यूयॉर्क स्थित स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी का एक हिस्सा पर्यटकों के लिए पूरी तरह बंद रखा गया है। आइए जानते हैं कि इसके पीछे क्या वजह है।
स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी के टॉर्च में एंट्री क्यों बैन?
स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी के टॉर्च में एंट्री क्यों बैन?

Statue Of Liberty: स्टेचू ऑफ लिबर्टी दुनिया के सबसे प्रसिद्ध स्मारकों में से एक है, जो अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में स्थित है और हर साल लाखों पर्यटकों को आकर्षित करता है। हालांकि, इस प्रतिमा का एक हिस्सा पिछले सौ साल से भी ज्यादा समय से पर्यटकों के लिए बंद है। यह हिस्सा मूर्ति के दाहिने हाथ में मौजूद मशाल है।

इस हिस्से को बंद करने की मुख्य वजह 30 जुलाई 1916 को हुआ ब्लैक टॉम धमाका माना जाता है। यह विस्फोट पास के ब्लैक टॉम द्वीप पर हुआ था, जहां भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद रखा गया था। इस धमाके का असर इतना ज्यादा था कि इसके छर्रे स्टेचू ऑफ लिबर्टी तक पहुंचे और मूर्ति के हाथ और मशाल को नुकसान हुआ।

हालांकि बाद में इसकी मरम्मत की गई, लेकिन इंजीनियरों ने इस हिस्से की मजबूती को लेकर चिंता जताई। सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने मशाल वाले हिस्से को हमेशा के लिए पर्यटकों के लिए बंद कर दिया।

बाद में 1984 में बड़े स्तर पर मरम्मत के दौरान असली मशाल को हटाकर उसकी जगह नई सोने की परत वाली मशाल लगाई गई। पुरानी मशाल को अब स्टेचू ऑफ लिबर्टी म्यूजियम में सुरक्षित रखा गया है, जहां पर्यटक इसे देख सकते हैं।

हालांकि मशाल तक पहुंच बंद है, लेकिन पर्यटकों को मूर्ति के क्राउन तक जाने की अनुमति है। यहां से न्यूयॉर्क हार्बर का खूबसूरत नजारा देखा जा सकता है, जिसके लिए पहले से बुकिंग करना जरूरी होता है।

यह भी पढ़े 

Iran-US War: मिसाइल हमले से कैसे बचे मुज्तबा खामेनेई? लीक ऑडियो में बड़ा खुलासा

Share :

Trending this week

कोहिनूर बहस के बीच अमेरिका ने लौटाईं 133 करोड़ की धरोहरें

May - 01 - 2026

कोहिनूर हीरे को लेकर दुनिया भर में छिड़ी बहस के बीच भारत ... Read More

म्यांमार सरकार का बड़ा फैसला

May - 01 - 2026

म्यांमार की राजनीति से एक बड़ा और चौंकाने वाला घटनाक्रम... Read More

ट्रंप की फोटो वाले पासपोर्ट छापेगा अमेरिका

Apr - 29 - 2026

अमेरिका अपनी आजादी की 250वीं सालगिरह इस बार बेहद खास और अल... Read More