Fela News Lifestyle Header Banner

सुनीता विलियम्स कल धरती पर लौटेंगी, NASA ने समय बताया और लाइव टेलीकास्ट दिखाएगा।

सुनीता विलियम्स कल धरती पर लौटेंगी, NASA ने समय बताया और लाइव टेलीकास्ट दिखाएगा।

Last Updated Mar - 17 - 2025, 11:57 AM | Source : Fela News

Sunita Williams Returning Earth: सुनीता विलियम्स की लैंडिंग पहले बुधवार को तय थी, लेकिन अच्छा मौसम देखते हुए इसे पहले कर दिया गया।
सुनीता विलियम्स कल धरती पर लौटेंगी
सुनीता विलियम्स कल धरती पर लौटेंगी

Sunita Williams Returning Earth:सुनीता विलियम्स जल्द लौटेंगी, NASA ने दी जानकारी

सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर, जो 9 महीनों से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर फंसे थे, अब जल्द धरती पर लौटेंगे। NASA ने रविवार (16 मार्च 2025) को बताया कि वे मंगलवार (18 मार्च 2025) की शाम को फ्लोरिडा के तट पर लैंड करेंगे। भारतीय समय के मुताबिक, वे सुबह 3:30 बजे धरती पर पहुंचेंगी।

पहले तय दिन से पहले हो रही वापसी
पहले उनकी लैंडिंग बुधवार को तय थी, लेकिन मौसम ठीक रहने के कारण इसे एक दिन पहले कर दिया गया। NASA और SpaceX ने इस पर चर्चा भी की।

लाइव दिखेगी वापसी
NASA ने घोषणा की है कि उनकी वापसी को लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। हैच बंद करने की प्रक्रिया सोमवार शाम से शुरू होगी, जिसे सीधा प्रसारण किया जाएगा।

7 दिनों के लिए गई थीं, 9 महीने बाद लौट रहीं
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर जून 2024 में बोइंग स्टारलाइनर से ISS गए थे। मिशन सिर्फ 7 दिनों का था, लेकिन तकनीकी दिक्कतों के कारण वे 9 महीने तक वहीं फंसे रहे। अब NASA ने एक टीम भेजी है जो उन्हें वापस ला रही है

Share :

Trending this week

भारतीय जहाज पर ईरानी ड्रोन हमला?

Jun - 13 - 2026

होर्मुज स्ट्रेट के पास भारतीय जहाज पर कथित हमले को लेकर ... Read More

होर्मुज बंद तो भारत पर महाझटका!

Jun - 11 - 2026

पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान टकराव के ब... Read More

मिसाइल हमले पर ट्रंप भड़के, नेतन्याहू को फोन चेतावनी

Jun - 08 - 2026

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्र... Read More