Header Image

भारत पर टैरिफ, पाकिस्तान को Thank you … ट्रंप ने बदला दोस्ती का गणित!

भारत पर टैरिफ, पाकिस्तान को Thank you … ट्रंप ने बदला दोस्ती का गणित!

Last Updated Mar - 05 - 2025, 01:56 PM | Source : Fela News

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका फिर से इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने संसद में बताया कि 2021 में काबुल एयरपोर्ट पर हुए
भारत पर टैरिफ, पाकिस्तान को Thank you …
भारत पर टैरिफ, पाकिस्तान को Thank you …

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। उन्होंने घोषणा की कि 2 अप्रैल से कनाडा, मेक्सिको, भारत और चीन पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया जाएगा।  

इस दौरान, ट्रंप ने पाकिस्तान की सराहना की और 2021 में अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी के दौरान हुए हमले के मुख्य साजिशकर्ता की गिरफ्तारी में मदद के लिए पाकिस्तान को धन्यवाद दिया।  

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने 2021 में काबुल एयरपोर्ट पर हुए आत्मघाती हमले का जिक्र किया, जिसमें 13 अमेरिकी सैनिक मारे गए थे, और इसे अमेरिकी इतिहास का सबसे शर्मनाक पल बताया। संसद में पाकिस्तान का जिक्र करते हुए ट्रंप ने उसका आभार जताया। 

इस पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हमेशा अहम भूमिका निभाता रहा है और आगे भी जारी रखेगा।https://x.com/CMShehbaz/status/1897174186851733915 

Share :

Trending this week

अमेरिका में भारतीय कपल से बदसलूकी

May - 30 - 2026

Gurmeet Choudhary Condemn Racism: मशहूर अभिनेता गुरमीत चौधरी ने अमेरिका में ... Read More

ईरान का ट्रंप पर बड़ा हमला

May - 28 - 2026

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव फिलहाल कम होता नजर नहीं आ रहा... Read More

ईरान के दावे से मचा हड़कंप

May - 27 - 2026

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव अब खुली धमकियों तक पहु... Read More