Fela News Lifestyle Header Banner

मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, होर्मुज के पास अमेरिका का हमला, ईरान के 16 जहाज तबाह

मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, होर्मुज के पास अमेरिका का हमला, ईरान के 16 जहाज तबाह

Last Updated Mar - 11 - 2026, 11:21 AM | Source : Fela News

Strait of Hormuz Crisis: अमेरिका का दावा है कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरान के 16 माइन बिछाने वाले जहाजों को तबाह कर दिया है।
होर्मुज के पास अमेरिका का हमला
होर्मुज के पास अमेरिका का हमला

Strait of Hormuz Crisis: अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिका ने बुधवार को दावा किया कि उसने मंगलवार को ईरान के एक दर्जन से ज्यादा माइन बिछाने वाले जहाजों को नष्ट कर दिया। वहीं ईरान ने चेतावनी दी है कि वह क्षेत्र से होने वाले तेल निर्यात को रोक सकता है और अपने दुश्मनों तक तेल की सप्लाई नहीं होने देगा।

होर्मुज जलडमरूमध्य के पास 16 जहाज नष्ट करने का दावा

अमेरिकी सेना का कहना है कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरान के 16 माइन बिछाने वाले जहाजों को नष्ट किया है। यह जलमार्ग दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में से एक है, जहां से करीब 20 प्रतिशत वैश्विक तेल सप्लाई गुजरती है। हालांकि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि अभी तक ऐसी कोई पक्की रिपोर्ट नहीं मिली है कि ईरान ने इस जलमार्ग में विस्फोटक बिछाए हैं।

अमेरिकी सेना ने अपने दावे के साथ कुछ वीडियो भी जारी किए हैं। यह कार्रवाई उस चेतावनी के बाद की गई, जिसमें ट्रंप ने कहा था कि अगर ईरान ने इस जलमार्ग में बिछाए गए माइन तुरंत नहीं हटाए तो अमेरिका कड़ी सैन्य कार्रवाई करेगा।

युद्ध के 11वें दिन भी बढ़ी बयानबाजी

अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष अब 11वें दिन में पहुंच गया है। इस दौरान दोनों देशों के नेताओं की बयानबाजी और ज्यादा सख्त हो गई है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि इस युद्ध के सबसे तेज और बड़े हमले अभी बाकी हैं। वहीं पेंटागन ने बताया कि इस संघर्ष के दौरान कई अमेरिकी सैनिक घायल भी हुए हैं।

बातचीत से इनकार

इस संघर्ष का असर पूरे मिडिल ईस्ट में भी देखने को मिल रहा है। ईरान के नेताओं ने साफ कहा है कि वे किसी भी तरह की बातचीत के लिए तैयार नहीं हैं। साथ ही उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ भी कड़े बयान दिए हैं। इसके अलावा ईरान ने इजरायल और खाड़ी के कुछ अरब देशों के खिलाफ नए हमले शुरू करने की बात भी कही है।

यह भी पढ़े 

US Hawaii Volcano: अमेरिका में ज्वालामुखी का विस्फोट, 1000 फीट तक लावा, हाईवे पर मलबा

Share :

Trending this week

भारतीय जहाज पर ईरानी ड्रोन हमला?

Jun - 13 - 2026

होर्मुज स्ट्रेट के पास भारतीय जहाज पर कथित हमले को लेकर ... Read More

होर्मुज बंद तो भारत पर महाझटका!

Jun - 11 - 2026

पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान टकराव के ब... Read More

मिसाइल हमले पर ट्रंप भड़के, नेतन्याहू को फोन चेतावनी

Jun - 08 - 2026

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्र... Read More