Header Image

ट्रंप का भारत पर फिर हमला, बोले- ‘टैरिफ घटाने की पेशकश अब देर से आई’

ट्रंप का भारत पर फिर हमला, बोले- ‘टैरिफ घटाने की पेशकश अब देर से आई’

Last Updated Sep - 02 - 2025, 02:27 PM | Source : Fela News

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर फिर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारत ने टैरिफ घटाने की पेशकश बहुत देर से की है। ट्रंप का बयान भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों पर सवाल खड़े
ट्रंप का भारत पर फिर हमला
ट्रंप का भारत पर फिर हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को दावा किया कि भारत ने अब अमेरिकी सामान पर आयात शुल्क “शून्य” करने की पेशकश की है, लेकिन यह कदम “बहुत देर से” उठाया गया है। ट्रंप ने आरोप लगाया कि भारत अपना ज्यादातर तेल और सैन्य सामान रूस से खरीदता है और अमेरिका से बेहद कम लेन-देन करता है।

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा, “बहुत कम लोग समझते हैं कि हमारा भारत के साथ व्यापार बहुत सीमित है, जबकि भारत हमसे अपार मात्रा में कारोबार करता है। अमेरिका भारत का सबसे बड़ा ‘क्लाइंट’ है, लेकिन इसके बावजूद हम उन्हें बहुत कम बेचते हैं। दशकों से यह पूरी तरह एकतरफा रिश्ता रहा है।”

ट्रंप के इस बयान को भारत-अमेरिका व्यापार रिश्तों में बढ़ते तनाव का संकेत माना जा रहा है। हाल के महीनों में उनकी सरकार पहले ही भारत पर 50% टैरिफ लगाकर दबाव बना चुकी है और रूस से भारत के गहरे व्यापारिक संबंधों को भी लगातार मुद्दा बना रही है।

 

 

 

 

Share :

Trending this week

ईरान का ट्रंप पर बड़ा हमला

May - 28 - 2026

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव फिलहाल कम होता नजर नहीं आ रहा... Read More

ईरान के दावे से मचा हड़कंप

May - 27 - 2026

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव अब खुली धमकियों तक पहु... Read More

अमेरिका ने बदले ग्रीन कार्ड नियम

May - 23 - 2026

अमेरिका में ग्रीन कार्ड को लेकर नियम अब पहले से ज्यादा स... Read More