Fela News Lifestyle Header Banner

Trump Iftar Party: व्हाइट हाउस में ट्रंप की इफ्तार पार्टी पर विवाद, मेहमानों की लिस्ट देख भड़के अमेरिकी मुस्लिम 

Trump Iftar Party: व्हाइट हाउस में ट्रंप की इफ्तार पार्टी पर विवाद, मेहमानों की लिस्ट देख भड़के अमेरिकी मुस्लिम 

Last Updated Mar - 28 - 2025, 11:39 AM | Source : Fela News

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, "व्हाइट हाउस में इफ्तार डिनर के लिए आप सभी का स्वागत है। हम रमजान का जश्न मना रहे हैं, यह एक खास महीना है। दुनियाभर के मुस्लिमों को रमज
व्हाइट हाउस में ट्रंप की इफ्तार पार्टी पर विवाद
व्हाइट हाउस में ट्रंप की इफ्तार पार्टी पर विवाद

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में पहली बार व्हाइट हाउस में इफ्तार पार्टी की मेजबानी की, लेकिन यह आयोजन विवादों में घिर गया। अमेरिकी मुस्लिम इस डिनर से नाखुश नजर आए।  

ट्रंप ने इफ्तार डिनर में कहा, "मैं आप सभी का स्वागत करता हूं। हम रमजान का जश्न मना रहे हैं, यह एक खास महीना है। दुनियाभर के मुस्लिमों को रमजान मुबारक। हम इस धर्म का सम्मान करते हैं।"  

उन्होंने बताया कि रमजान में मुस्लिम सुबह से शाम तक रोजा रखते हैं, इबादत करते हैं और फिर परिवार व दोस्तों संग इफ्तार करते हैं। साथ ही, उन्होंने दुनिया में शांति की कामना की।  

ट्रंप ने 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में मुस्लिम अमेरिकी समुदाय का समर्थन मिलने पर आभार जताया। हालांकि, विवाद इस बात पर हुआ कि इस बार अमेरिकी मुस्लिम सांसदों और समुदाय के नेताओं को न्योता नहीं मिला, बल्कि मुस्लिम देशों के राजदूतों को बुलाया गया।  

व्हाइट हाउस के बाहर मुस्लिम सिविल राइट्स ग्रुप ने "Not Trump’s Iftar" के नाम से प्रदर्शन किया। एक प्रदर्शनकारी ने ट्रंप पर पाखंड का आरोप लगाते हुए कहा कि वह एक तरफ मुस्लिमों के देश में प्रवेश पर बैन लगाते हैं और दूसरी तरफ इफ्तार पार्टी आयोजित करते हैं।

Share :

Trending this week

भारतीय जहाज पर ईरानी ड्रोन हमला?

Jun - 13 - 2026

होर्मुज स्ट्रेट के पास भारतीय जहाज पर कथित हमले को लेकर ... Read More

होर्मुज बंद तो भारत पर महाझटका!

Jun - 11 - 2026

पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान टकराव के ब... Read More

मिसाइल हमले पर ट्रंप भड़के, नेतन्याहू को फोन चेतावनी

Jun - 08 - 2026

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्र... Read More