Fela News Lifestyle Header Banner

हमले के बाद ट्रंप का बड़ा बयान, ईरान को परमाणु ताकत नहीं बनने देंगे

हमले के बाद ट्रंप का बड़ा बयान, ईरान को परमाणु ताकत नहीं बनने देंगे

Last Updated Feb - 28 - 2026, 01:54 PM | Source : Fela News

इजरायल के ईरान पर हमले के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान में बड़ा सैन्य अभियान चलाया है. उन्होंने बताया कि इसका मकसद ईरान से पैदा होने वाले खतरों को खत्म कर अमेरिका की सुरक्षा सुनिश्चित करना है.
हमले के बाद ट्रंप का बड़ा बयान
हमले के बाद ट्रंप का बड़ा बयान

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान को किसी भी हालत में परमाणु ताकत नहीं बनने दिया जाएगा. इजरायल के हमले के बाद ट्रंप ने बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान में बड़े स्तर पर सैन्य अभियान शुरू किया है. उनका कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य ईरानी शासन से पैदा होने वाले खतरों को खत्म करना और अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा करना है.

ट्रंप ने ईरान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वहां का शासन लंबे समय से अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के लिए खतरा बना हुआ है. उन्होंने कहा कि ईरान की गतिविधियों से अमेरिकी सैनिकों, विदेशों में मौजूद सैन्य ठिकानों और सहयोगी देशों की सुरक्षा प्रभावित होती रही है.

अपने बयान में ट्रंप ने ईरान से जुड़े पुराने हमलों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि ईरान पिछले कई दशकों से अमेरिका विरोधी गतिविधियों में शामिल रहा है. ट्रंप ने तेहरान स्थित अमेरिकी दूतावास बंधक संकट, 1983 में बेरूत मरीन बैरक हमला और यूएसएस कोल पर हुए हमले जैसी घटनाओं का उल्लेख करते हुए ईरान पर अमेरिकी सैनिकों को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया.

यह भी पढ़े 

अमेरिका-इजरायल का ईरान पर हमला, खामेनेई को बनाया निशाना

Share :

Trending this week

भारतीय जहाज पर ईरानी ड्रोन हमला?

Jun - 13 - 2026

होर्मुज स्ट्रेट के पास भारतीय जहाज पर कथित हमले को लेकर ... Read More

होर्मुज बंद तो भारत पर महाझटका!

Jun - 11 - 2026

पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान टकराव के ब... Read More

मिसाइल हमले पर ट्रंप भड़के, नेतन्याहू को फोन चेतावनी

Jun - 08 - 2026

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्र... Read More