Header Image

वेनेजुएला पर ट्रंप का बड़ा एक्शन, तेल टैंकर जब्त

वेनेजुएला पर ट्रंप का बड़ा एक्शन, तेल टैंकर जब्त

Last Updated Jan - 21 - 2026, 11:53 AM | Source : Fela News

कैरेबियन सागर में वेनेजुएला का सातवां तेल टैंकर जब्त हुआ। ट्रंप ने समुद्र के बाद जमीन पर कार्रवाई के संकेत दिए। विपक्षी नेता मचाडो को मिल सकता है बड़ा रोल।
वेनेजुएला पर ट्रंप का बड़ा एक्शन
वेनेजुएला पर ट्रंप का बड़ा एक्शन

कैरेबियन सागर में अमेरिका और वेनेजुएला के बीच टकराव और तेज हो गया है। अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला के एक और तेल टैंकर को अपने कब्जे में ले लिया है। इस टैंकर का नाम सैजिटा बताया गया है। विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कैरेबियन सागर में जब्त किया गया वेनेजुएला का सातवां ऑयल टैंकर है। इस कार्रवाई को अमेरिका की अब तक की सबसे आक्रामक समुद्री रणनीति माना जा रहा है। 

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने इस कार्रवाई को लेकर स्पष्ट संकेत दिए हैं कि अमेरिका अब सिर्फ समुद्र तक सीमित नहीं रहेगा। ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला के खिलाफ आगे की कार्रवाई जमीन के रास्ते भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि समुद्र अमेरिका ने जिस तरह सख्त कदम उठाए हैं, अब वही नीति जमीन पर भी लागू होगी, खासकर ड्रग्स तस्करी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ।

ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वेनेजुएला फिलहाल अमेरिका के साथ "ठीक से काम कर रहा है, लेकिन इसके बावजूद सख्ती जारी रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि जमीन के रास्ते कार्रवाई करना समुद्र की तुलना में ज्यादा आसान है और आने वाले समय में इसका असर साफ दिखाई देगा। 

इस बीच इस पूरे घटनाक्रम में एक नया राजनीतिक एंगल भी सामने आया है। ट्रंप ने वेनेजुएला की विपक्षी नेता Maria Corina Machado की खुलकर तारीफ की है और संकेत दिए हैं कि उन्हें भविष्य में किसी बड़ी भूमिका में शामिल किया जा सकता है। ट्रंप ने मचाडो को “बेहद शानदार महिला" बताया और कहा कि उन्होंने हाल ही में एक असाधारण काम किया है। 

गौरतलब है कि कुछ समय पहले मचाडो ने व्हाइट हाउस में ट्रंप से मुलाकात की थी। इस दौरान ट्रंप के हाथ में नोबेल शांति पुरस्कार का पदक नजर आया, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई। ट्रंप ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा था कि यह 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार पदक है, जबकि मचाडो ने इसे ट्रंप के “शक्ति के माध्यम से शांति” वाले नेतृत्व के प्रति  आभार बताया। 

हालांकि, यह बदलाव चौंकाने वाला है क्योंकि इसी महीने की शुरुआत में ट्रंप ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति Nicolas Maduro की गिरफ्तारी से जुड़े घटनाक्रम के बाद मचाडो की लोकप्रियता और नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाए थे। अब अचानक ट्रंप का रुख बदलना इस ओर इशारा करता है कि अमेरिका वेनेजुएला की आंतरिक राजनीति में विपक्ष को मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रहा है। 

विशेषज्ञों का मानना है कि तेल टैंकरों की जब्ती, समुद्र और जमीन दोनों मोर्चों पर कार्रवाई के संकेत और मचाडो को आगे लाने की कोशिश - ये सभी कदम वेनेजुएला सरकार पर दबाव बनाने की एक सुनियोजित रणनीति का हिस्सा हैं। आने वाले दिनों में यह साफ हो जाएगा कि अमेरिका की यह सख्ती सिर्फ आर्थिक दबाव तक सीमित रहती है या वेनेजुएला की राजनीति में बड़ा बदलाव लाने की भूमिका निभाती है।

यह भी पढ़ें: 

ग्रीनलैंड में US सैन्य तैनाती का ऐलान, डेनमार्क की बढ़ी तैयारी

Share :

Trending this week

भारतीय जहाज पर ईरानी ड्रोन हमला?

Jun - 13 - 2026

होर्मुज स्ट्रेट के पास भारतीय जहाज पर कथित हमले को लेकर ... Read More

होर्मुज बंद तो भारत पर महाझटका!

Jun - 11 - 2026

पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान टकराव के ब... Read More

मिसाइल हमले पर ट्रंप भड़के, नेतन्याहू को फोन चेतावनी

Jun - 08 - 2026

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्र... Read More