Fela News Lifestyle Header Banner

US H1B Visa किन लोगों को नहीं देना होगा शुल्क

US H1B Visa किन लोगों को नहीं देना होगा शुल्क

Last Updated Oct - 21 - 2025, 02:52 PM | Source : Fela News

यह फीस सिर्फ उन नए लोगों पर लगेगी, जो अमेरिका के बाहर हैं और जिनके पास पहले से H1B वीजा नहीं है।
US H-1B Visa
US H-1B Visa

अमेरिकी सरकार ने H1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर फीस पर नए नियम जारी किए हैं, जिसमें कई लोगों को राहत मिली है। इन नियमों के अनुसार:

जिन लोगों के पास पहले से H1B वीजा है और वे अमेरिका में रहकर वीजा बढ़वा रहे हैं या स्टेटस बदल रहे हैं, उन्हें यह फीस नहीं देनी होगी।

छात्र वीजा (F1) से H1B में बदलने वाले भी इस फीस से मुक्त रहेंगे।

यह शुल्क सिर्फ उन नए आवेदकों पर लागू होगा जो अमेरिका के बाहर हैं और जिनके पास पहले से H1B वीजा नहीं है।

साथ ही, मौजूदा H1B वीजा धारकों को अमेरिका आने-जाने में कोई रोक नहीं होगी।

कुछ संगठनों ने इस भारी फीस का विरोध करते हुए सरकार पर मुकदमा भी किया है, क्योंकि उनका कहना है कि इससे कंपनियों के लिए विदेशी प्रोफेशनल्स को नियुक्त करना महंगा हो जाएगा। सरकार का तर्क है कि यह फैसला अमेरिकी नागरिकों को रोजगार देने के लिए लिया गया है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि यह एक बार लगने वाली फीस है, और सिर्फ नए आवेदन पर लागू होगी, न कि पुराने वीजा धारकों या नवीनीकरण करने वालों पर।

Share :

Trending this week

भारतीय जहाज पर ईरानी ड्रोन हमला?

Jun - 13 - 2026

होर्मुज स्ट्रेट के पास भारतीय जहाज पर कथित हमले को लेकर ... Read More

होर्मुज बंद तो भारत पर महाझटका!

Jun - 11 - 2026

पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान टकराव के ब... Read More

मिसाइल हमले पर ट्रंप भड़के, नेतन्याहू को फोन चेतावनी

Jun - 08 - 2026

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्र... Read More