Fela News Lifestyle Header Banner

हमें नहीं पता मसूद अजहर कहां है, शायद अफगानिस्तान में...' जैश सरगना को लेकर बोले बिलावल भुट्टो

हमें नहीं पता मसूद अजहर कहां है, शायद अफगानिस्तान में...' जैश सरगना को लेकर बोले बिलावल भुट्टो

Last Updated Jul - 05 - 2025, 03:45 PM | Source : Fela News

पूर्व पाक विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने कहा, “मसूद अजहर शायद अफगानिस्तान में हो।” भारत की कार्रवाई की मांग पर बोले—सबूत मिले तो गिरफ्तारी को तैयार हैं।
'हमें नहीं पता मसूद अजहर कहां है, शायद अफगानिस्तान में...'
'हमें नहीं पता मसूद अजहर कहां है, शायद अफगानिस्तान में...'

पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को नहीं पता कि मसूद अजहर कहां है और संभव है कि वह अफगानिस्तान में हो।

बिलावल भुट्टो का यह बयान उस वक्त आया है जब भारत लगातार मसूद अजहर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है। भुट्टो ने कहा कि अगर भारत सबूत देता है तो पाकिस्तान मसूद अजहर को गिरफ्तार करने के लिए तैयार है।

मसूद अजहर पर कई आतंकी हमलों का आरोप है, जिनमें पुलवामा हमला भी शामिल है। भारत कई बार पाकिस्तान से उसकी गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग कर चुका है लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

भुट्टो के इस बयान ने एक बार फिर पाकिस्तान के आतंकवाद को लेकर ढुलमुल रवैये को उजागर कर दिया है, जिस पर भारत और अंतरराष्ट्रीय समुदाय पहले भी सवाल उठाते रहे हैं।

Share :

Trending this week

भारतीय जहाज पर ईरानी ड्रोन हमला?

Jun - 13 - 2026

होर्मुज स्ट्रेट के पास भारतीय जहाज पर कथित हमले को लेकर ... Read More

होर्मुज बंद तो भारत पर महाझटका!

Jun - 11 - 2026

पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान टकराव के ब... Read More

मिसाइल हमले पर ट्रंप भड़के, नेतन्याहू को फोन चेतावनी

Jun - 08 - 2026

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्र... Read More