" /> " />
Last Updated Apr - 07 - 2025, 01:00 PM | Source : Fela News
US Trump Tariff News: अमेरिका के राष्ट्रपति ने टैरिफ लगाने का ऐलान किया है, जिससे दुनिया भर में हलचल मच गई है। अब सबकी नजर इस पर है कि भारत इस पर क्या जवाब देग
US Trump Tariff News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय सामानों पर 26% टैरिफ (आयात शुल्क) लगाने का ऐलान किया है, जिससे दुनियाभर के बाजारों में हलचल मच गई है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि भारत इसका क्या जवाब देगा।
हालांकि, भारत सरकार ने अमेरिका पर कोई जवाबी टैरिफ लगाने की योजना नहीं बनाई है। एक सरकारी अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि भारत अभी टैरिफ के बदले में जवाबी कार्रवाई नहीं करेगा, बल्कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को जल्द पूरा करने की कोशिश कर रहा है।
ट्रंप ने अपने आदेश में कहा था कि जो देश व्यापार से जुड़ी समस्याओं को सुधारने की कोशिश करते हैं, उन्हें टैरिफ में राहत मिल सकती है। भारत सरकार फिलहाल इसी उम्मीद पर भरोसा कर रही है।
ट्रंप के फैसले का असर
ट्रंप के टैरिफ के फैसले का असर भारत के शेयर बाजार पर भी पड़ा है। सिर्फ दो दिन में सेंसेक्स 1.6% गिर गया।
भारत और अमेरिका ने फरवरी में तय किया था कि वे 2025 के अंत तक टैरिफ से जुड़े विवाद को सुलझाकर एक शुरुआती व्यापार समझौता करेंगे। हालांकि, इस पर अभी तक भारत सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
भारत ने उठाए अमेरिका को खुश करने वाले कदम
मोदी सरकार ने अमेरिका को मनाने के लिए कुछ अहम कदम भी उठाए हैं, जैसे महंगी बाइकों और बॉर्बन व्हिस्की पर टैक्स घटाना और डिजिटल सेवाओं पर टैक्स हटाना, जिससे अमेरिकी टेक कंपनियों को राहत मिली है।
एशियाई देशों पर भी असर
अमेरिका ने चीन पर 34%, वियतनाम पर 46% और इंडोनेशिया पर 32% का टैरिफ लगाया है। इसके जवाब में चीन ने कहा है कि वह 10 अप्रैल से अमेरिकी सामान पर 34% टैक्स लगाएगा।
इंडोनेशिया ने कहा है कि वह कोई जवाबी कदम नहीं उठाएगा, जबकि वियतनाम ने टैरिफ पूरी तरह खत्म करने पर सहमति जताई है।