Header Image

दुनिया की सबसे महंगी शादी: जेफ बेजोस ने तोड़ा अनंत अंबानी का रिकॉर्ड, वेनिस में ₹7,000 करोड़ से ज्यादा खर्च

दुनिया की सबसे महंगी शादी: जेफ बेजोस ने तोड़ा अनंत अंबानी का रिकॉर्ड, वेनिस में ₹7,000 करोड़ से ज्यादा खर्च

Last Updated Jun - 27 - 2025, 12:38 PM | Source : Fela News

जेफ बेजोस और लॉरेन सांचेज़ की वेनिस में हुई भव्य शादी में ₹7,000 करोड़ से अधिक खर्च हुए। इसमें 200 से ज्यादा मेहमान, सुपरयॉट, और मशहूर हस्तियों की उपस्थिति रही।
जेफ बेजोस ने तोड़ा अनंत अंबानी का रिकॉर्ड
जेफ बेजोस ने तोड़ा अनंत अंबानी का रिकॉर्ड

अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस ने दुनिया की सबसे महंगी शादी करके नया रिकॉर्ड बना लिया है। उन्होंने अनंत अंबानी की अब तक की सबसे महंगी शादी का रिकॉर्ड तोड़ते हुए अपनी शादी में ₹5,000 करोड़ से ज्यादा खर्च किए हैं। यह भव्य समारोह इटली के वेनिस शहर में आयोजित किया गया है।

जेफ बेजोस अपनी मंगेतर लॉरेन सांचेज़ से शादी कर रहे हैं और यह शादी कई दिनों तक चलने वाले कार्यक्रमों से सजी हुई है। मुख्य समारोह बेजोस के ₹4,000 करोड़ की कीमत वाले सुपरयॉट ‘कोरू’ पर हो रहा है, जबकि वेनिस के अलग-अलग आलीशान स्थानों पर बाकी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी पर कुल खर्च ₹7,139 करोड़ के आसपास है। इनमें ₹78 करोड़ केवल फूलों पर, ₹726 करोड़ इवेंट प्लानर्स पर, ₹717 करोड़ वेन्यू पर और लॉरेन सांचेज़ की ड्रेस पर ₹713 करोड़ खर्च किए गए हैं।

यह शादी न सिर्फ बेजोस की जीवनशैली और भव्यता की मिसाल बनी है, बल्कि अब तक की सबसे चर्चित और खर्चीली शादियों में भी अपना स्थान पक्का कर चुकी है।

Share :

Trending this week

होर्मुज बंद तो भारत पर महाझटका!

Jun - 11 - 2026

पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान टकराव के ब... Read More

मिसाइल हमले पर ट्रंप भड़के, नेतन्याहू को फोन चेतावनी

Jun - 08 - 2026

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्र... Read More

इजरायली हमलों से हिज्बुल्लाह पीछे हटने लगा

Jun - 08 - 2026

लेबनान में जारी तनाव के बीच इजरायल ने हिज्बुल्लाह के खि... Read More