Header Image

दैनिक अंक ज्योतिष: 11 May 2026 By Umika Sharma (Numerologist ,Vastu and Energy Healer)

दैनिक अंक ज्योतिष: 11 May 2026 By Umika Sharma (Numerologist ,Vastu and Energy Healer)

Last Updated May - 11 - 2026, 12:33 PM | Source : Fela News

क्या कहता है आपका आज का अंक ज्योतिष? आज किसको होगा लाभ और किसे बरतनी पड़ेगी सावधानी? आइए जानते हैं , आचार्या उमिका शर्मा जी से।
दैनिक अंक ज्योतिष: 11 May 2026
दैनिक अंक ज्योतिष: 11 May 2026

मूलांक-1-आज कार्य स्थल पर काम की अधिकता रहेगी।लेकिन आपके सारे काम शाम तक पूरे हो जाएंगे।सेहत को लेकर थोड़ा सचेत रहें।बाहर का या ज्यादा तला भुना खाने से परहेज़ करें।आज दिन की शुरुआत योग से करें।सात्विक भोजन का सेवन करें ।शाम का समय परिवार वालों के साथ बिताए।

मूलांक-2-आज आपके लिए धन लाभ के योग बन रहे है। सफलता आपके साथ चलती हुई नजर आ रही है।शाम तक ऑफिस के सारे काम पूरे हो जाएंगे।दिन की शुरुआत योग और मेडिटेशन से करें। वाहन सावधानी से चलाएं।कभी कभी दूसरों की गलती का खामियाजा भी हमें भुगतना पड़ जाता है।इसलिए कोई भी निर्णय लेने से पहले अच्छे से सोच समझकर ही निर्णय लें।

मूलांक-3-आज आपका दिन अच्छा बीतेगा।धन लाभ के योग बन रहे हैं।सेहत का ध्यान रखें।पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है।बाहर का या ज्यादा तला भुना खाने से बचें।खूब पानी पिए। मेडिटेशन और एक्सरसाइज करें।आज बच्चों के साथ दिन अच्छा बीतेगा। भविष्य को लेकर नई दिशा में काम करने की राह मिल सकती है।अपने ईष्ट और कर्म पर भरोसा रखें।शाम का समय खुशनुमा रहेगा।

मूलांक-4-आज का दिन लाभदायक रहेगा। सारे काम बनते चले जाएंगे।अपने काम को अच्छे से पूरा करने की कोशिश करें। ऑफिस में नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी लेने को तैयार रहे। रिलेशनशिप के मामले में समझ दारी से निर्णय ले। चुनौतियों से खबराए नहीं,ये आपको और मजबूत बनाती है।धन लाभ के योग बनते दिखाई दे रहे हैं।

मूलांक-5-आज आपका दिन सामान्य रहेगा।मन उथल पुथल में रहेगा। कार्य स्थल पर काम की अधिकता रहेगी।दिन व्यस्तता से भरा रहेगा।शाम तक कोई शुभ खबर सुनने को मिल सकती है।बेवजह के ख्याल मन में न आने दे।शाम का समय परिवार वालों के साथ बिताए।निवेश के लिए आज का दिन सामान्य है।

मूलांक-6-आज सूर्य देव को जल अर्पित करें।नई पार्टनरशिप से धन लाभ होगा।आज निवेश के लिए भी दिन अच्छा है।सोच समझकर भविष्य को नजर में रखते हुए निवेश का प्लान करें।कार्य स्थल पर आज सभी आपके काम की सराहना करेंगें।तला भुना खाने से परहेज़ करें।खूब पानी पिए।अपनी सेहत का ख्याल रखें।

मूलांक-7-आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा।धन लाभ का योग बनता दिखाई पड़ रहा है।निवेश के लिए भी दिन अच्छा है।आज थोड़ा थकावट महसूस कर सकते है।खूब पानी पिए और हाइड्रेटेड रहें।आज कार्य स्थल पर भी लग आपकी प्रशंसा करेंगे। चापलूसों से सावधान रहें।

मूलांक-8-आज एक और जहां धन लाभ के योग है वही आज खर्चे भी बढ़ सकते है।बेवजह के खर्चों पर लगाम लगाए।आज किसी पुराने दोस्त से भी मुलाकात हो सकती है।किसी को धोखा देने के विषय में न सोचे ,अन्यथा आपको इसके परिणाम भुगतने पड़ सकते है।निवेश के लिए दिन सामान्य रहेगा।आज घर में कोई मेहमान आ सकता हैं।

मूलांक-9-आज दिन की शुरुआत योग और मेडिटेशन से करें।आज कोई अच्छी डील फाइनल हो सकती हैं।सीनियर्स आपकी तारीफ करेंगे ।आज प्रमोशन के भी योग बन रहे है।आज दोपहर बाद प्रॉपर्टी खरीदने के अच्छे योग बन रहे हैं,जो भविष्य के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं।

यह भी पढ़े 

AI से बदलेगी बैंकिंग! Axis Bank ने लॉन्च किया स्मार्ट टूल

Share :

Trending this week

दैनिक अंक ज्योतिष: 11 May 2026

May - 11 - 2026

मूलांक-1-आज कार्य स्थल पर काम की अधिकता रहेगी।लेकिन आपके ... Read More

दैनिक अंक ज्योतिष: 9 May 2026

May - 09 - 2026

मूलांक-1-आज धन लाभ के योग है।साथ ही आज ऑफिस या कारोबार में ... Read More

गलत दिशा में पौधे? घर में बढ़ सकती है नकारात्मकता

May - 05 - 2026

Best Direction for Plants: घर की खूबसूरती बढ़ाने वाले पौधे अगर गलत दिशा म... Read More