Header Image

दैनिक अंक ज्योतिष: 12 February 2026 By Umika Sharma (Numero-Vastu Expert/Energy Healer)

दैनिक अंक ज्योतिष: 12 February 2026 By Umika Sharma (Numero-Vastu Expert/Energy Healer)

Last Updated Feb - 12 - 2026, 10:19 AM | Source : Fela News

आज किसको होगा लाभ और किसे बरतनी पड़ेगी सावधानी? आइए जानते हैं न्यूमेरो-वास्तु आचार्या उमिका जी के साथ।
दैनिक अंक ज्योतिष: 12 February 2026
दैनिक अंक ज्योतिष: 12 February 2026

मूलांक-1-आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा।ऑफिस या घर में आपकी बात मानी जा सकती है, लेकिन बोलते समय गुस्से या कठोरता से बचें। शब्दों में नरमी रखना बहुत जरूरी है। कोई नया आइडिया दिमाग में आ सकता है, उसे हल्के में ना लें यह भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकता है। खर्च सोच-समझकर करें, वरना बाद में अफसोस हो सकता है। सेहत पर ध्यान दें, बाहर का खाना अवॉइड करें।

मूलांक-2-आज दिन की शुरुआत योग और ध्यान से करें।आज का दिन ज्यादा सुनने और कम बोलने का है। भावनात्मक उलझन महसूस हो सकती है। कार्यस्थल पर अपने शांत और कोमल स्वभाव से काम करें। भले ही दूसरों को तुरंत न दिखे, लेकिन आपकी मेहनत असर डालेगी। धैर्य और संतुलन बनाए रखें। सेहत का खास ख्याल रखें। रात में ऑयली फूड से बचें।

मूलांक-3-आज आत्मचिंतन का दिन है।आज अपने विचारों के साथ समय बिताएं। शांत पल आपको यह समझने में मदद करेंगे कि वास्तव में क्या महत्वपूर्ण है। व्यक्तिगत जीवन में बातचीत में थोड़ा विराम दें। काम में छोटा सा ब्रेक लें, यह आपको बेहद मदद करेगी।हर समय प्रभावित करने या समझाने की जरूरत नहीं है। सेहत सामान्य रहेगा। फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं।

मूलांक -4-आज का दिन धैर्य का है। परिणाम पाने के लिए जल्दबाजी ना करें। काम में छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दें। घर और रिश्तों में शांति का माहौल रहेगा। ज्यादा सुनें और कम प्रतिक्रिया दें। आज आपको अपने जीवन की सही गति को समझने का अवसर मिलेगा। साथ ही परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। इनकी बातों पर अमल करें। सेहत पर विशेष ध्यान दें। शाम तक सब ठीक हो जाएगा।

मूलांक-5-आज बेवजह गुस्सा करने और लोगों के बीच बहस में पड़ने से बचें।कार्यस्थल पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें। शांत रहकर जवाब देने से बेहतर परिणाम मिलेंगे। आपकी स्नेहपूर्ण उपस्थिति ही आज सबसे बड़ा प्रभाव डालेगी। सेहत सामान्य रहेगी। परिवार में ऐसी कोई बात ना कहें कि भ्रम की स्थिति पैदा हो। जो भी कहना है वो सच्चाई और ईमानदारी से कहें। इससे रिश्ता और मजबूत होगा।

मूलांक-6-आज आप सब काम एक साइड रखकर अपने बारे में सोचें।अपने लिए समय निकले ।आज रिश्तों में सच्चाई और गर्मजोशी रखें। काम में केवल दिखावे पर नहीं, बल्कि अपनी अंतरात्मा की आवाज़ पर भरोसा करें। खुद की भावनाओं को सुनना आज आपको शांति देगा। सेहत का ख्याल रखें। फास्ट फूड के सेवन से बचें। घर का खाना खाएं।

मूलांक-7-आज आपका बुद्धि बल काम आएगा। हर चीज पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। यह सोचें कि क्या वास्तव में आपके लिए जरूरी है। सीमाएँ तय करें और अपनी शांति बनाए रखें।परिवार के साथ समय बिताएं।आज बाहर का खाना खाने से परहेज करें। वास्तव में जो आपका है ,उसे सहेज कर रखें।आज का दिन सही दिशा की और निर्णय लेने का दिन है।

मूलांक-8-आज आपका दिन थोड़ा कठिन हो सकता है।निवेश के लिए दिन अच्छा नहीं है।आज अपने अंदर की आवाज पर भरोसा करें। काम या पैसों से जुड़े निर्णय तुरंत न लें। पहले मन की बात सुनें। आपकी असली ताकत धैर्य और स्थिरता में है। शांत रहकर सोचने से सही रास्ता मिलेगा। सेहत का ख्याल रखें। शाम में हल्का भोजन खाएं। पानी का खूब सेवन करें।

 मूलांक-9-आज आत्मचिंतन का दिन है।बिना सोचे-समझे जिम्मेदारियों के पीछे न भागें। खुद के प्रति भी उतने ही दयालु रहें जितने दूसरों के लिए रहते हैं। थोड़ी देर रुकना और खुद का ख्याल रखना आपके लिए और आपके आसपास के लोगों के लिए अच्छा रहेगा। परिवार और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा।आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा।

यह भी पढ़े 

पढ़ाई में सफलता का मंत्र: सही अध्ययन कक्ष और वास्तु

Share :

Trending this week

दैनिक अंक ज्योतिष: 13 May 2026

May - 13 - 2026

मूलांक-1-आज नया प्रोजेक्ट शुरू करने या फैसला लेने के लिए ... Read More

चंद्रदेव के श्राप से जुड़ा है सोमनाथ ज्योतिर्लिंग का रहस्य

May - 12 - 2026

Somnath Mandir Jyotirlinga ki Kahani: आज से ठीक 75 साल पहले 11 मई 1951 को देश के सबसे प्... Read More

दैनिक अंक ज्योतिष : 12 May 2026

May - 12 - 2026

मूलांक-1-आज दिन की शुरुआत ईष्ट की आराधना से करें।आज आपके ... Read More