Header Image

दैनिक अंक ज्योतिष: 13 February 2026 By Umika Sharma (Numerologist,Vastu Expert and Energy Healer)

दैनिक अंक ज्योतिष: 13 February 2026 By Umika Sharma (Numerologist,Vastu Expert and Energy Healer)

Last Updated Feb - 13 - 2026, 10:44 AM | Source : Fela News

क्या कहती है अंकों की चाल आज आपके बारे में?किसको होगा लाभ और किसको हो सकती है हानि?क्या लेकर आया है आज का दिन आपके लिए ? चलिए जानते हैं आपका आज का अंक ज्योतिष,
दैनिक अंक ज्योतिष: 13 February 2026
दैनिक अंक ज्योतिष: 13 February 2026

मूलांक-1-आज काम में जल्दबाजी से निर्णय न लें, अपनी अंदर की आवाज सुनें। रिश्तों में शांति और गहराई महसूस होगी। याद रखें, हर बदलाव शोर के साथ नहीं आता, फिर भी वह प्रभावशाली होता है। सेहत अच्छी रहेगी। तनाव रहेगा। लेकिन शाम तक हल्का महसूस करेंगे। परिवार के साथ वक्त बिताएं और अपनी पार्टनर संग बाते साझा कर सकते हैं। इससे दिल हल्का होगा। भरपूर नींद लें और पर्याप्त पानी पिएं।

मूलांक-2-आज मन में हल्का-सा सुकून आ सकता है, भले ही बात पूरी सुलझी न हो। रिश्तों में छोटी-छोटी समझदारी की बातें दिल खुश करेंगी। काम में जल्दबाजी न दिखाएं। बल्कि आपका धैर्य आगे चलकर फायदा देगा। पैसों को लेकर पुराने पछतावे छोड़कर आज पर ध्यान दें। धीरे-धीरे चलिए, क्योंकि छोटी चीजें भी बड़े काम की होती है। यही आपको असली सुकून देगा। सेहत पर ध्यान देने की जरुरत है। तनाव बढ़ेगा। लेकिन शाम तक हल्का महसूस करेंगे

मूलांक-3-आज अपनी शांति को बचाकर रखिए। इसके लिए आपको किसी दूसरों को सफाई देने की जरुरत नहीं है। आज आपकी ऊर्जा थोड़ी संवेदनशील रहेगी, इसलिए अगर अकेले रहना अच्छा लगे तो वही कीजिए। जो चीज सही न लगे, उससे दूरी बना लीजिए। काम में वही प्राथमिकता दें जो आपको जरूरी लगे, न कि जो लोग आपसे उम्मीद करें। रिश्तों में बहस से बचें, अपने आपको शांत रखें। पैसों के मामले में जल्दबाजी न करें, सिर्फ किसी की सलाह पर तुरंत निवेश न करें। सेहत का ख्याल रखें। बाहर के खाने को अवॉइड करें।

मूलांक -4-आज आप अपने लिए निर्णय ले।जो चीज,इंसान या निर्णय आपको परेशान कर रहा हो ,उसे यहीं विराम दे।काम में वही चुनें जो मायने रखता हो। निजी जीवन में अगर भावनात्मक उलझन लगे, तो साफ ‘ना’ कह सकते हैं। पैसों में फालतू खर्च से बचें, जो बस थोड़ी देर की खुशी देता है। जो चीज बार-बार आपको नीचे खींच रही है, वह छोड़ने का संकेत है। खुद को प्राथमिकता देंगे तो हल्कापन महसूस होगा। सेहत सामान्य रहेगी। ऑयली फूड से बचें।

मूलांक-5-आज आपको उस इंसान से नया सीखने को मिल सकता है, जिससे आप अब तक अंजाने हों। खुले मन से रहें। काम पर किसी की छोटी-सी बात भी आपको बड़ा एहसास दिला सकती है। रिश्तों में नजरिया बदल सकता है। पैसों के मामले में किसी और का अनुभव आपके काम आ सकता है। छोटे संकेतों को नजरअंदाज मत करें। हल शायद वहीं से आएगा जहा आपने सोचा भी नहीं होगा। सेहत का ख्याल रखें।

मूलांक-6-आज किसी को प्रतिक्रिया देने से पहले थोड़ा रुकिए। भावनाएं तेज हो सकती हैं, लेकिन तुरंत जवाब देने की जरूरत नहीं। काम में कोई मैसेज भेजने से पहले गहरी सांस लें। अगर कोई बात चुभ जाए तो ठहराव आपको सुकून देगा। दबाव में आकर प्रतिक्रिया न दें। सोच-समझकर जवाब दें। आज लड़ने या भागने की नहीं, शांत रहकर सामने आने की जरूरत है। शांति में ही साफ समझ मिलेगी। सेहत का ख्याल रखें। योग से दिन की शुरुआत कर सकते हैं।

मूलांक-7- आज दिन की शुरुआत योग और मेडिटेशन से करें।आज अगर अपने काम को लेकर शक हो, तो अपनी पुरानी उपलब्धियों को याद करें और खुद में विश्वास जताएं। रिश्तों में बहस करने की जरूरत नहीं है।सेविंग्स को बचा कर रखें और लंबी योजना पर भरोसा रखें। आपकी असली ताकत है कि हर हाल में खुद के लिए खड़े रहना। आज अपनी छुपी हुई ताकत को पहचानें। सेहत सामान्य रहेगा। तनाव बढ़ सकता है। लेकिन अपने आप पर कंट्रोल रखें।बेवजह का तनाव न लें।अपने ईष्ट की आराधना करें।

 मूलांक-8-आज का दिन जमीन से जुड़े रहने का है। काम में वही करें जो सामने है। परिवार वालों के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं। पैसों में अभी की जरूरतों को प्राथमिकता दें। दिमाग ताकतवर है, पर उसे बार-बार वर्तमान में लाना जरूरी है। जब हम अभी पर ध्यान देते हैं, तो सुकून और साफ सोच मिलती है। सेहत पर ध्यान देने की जरुरत है। बाहर का खाने को अवॉइड करें।

 मूलांक-9- आज काम में थोड़ा-थोड़ा आगे बढ़ना भी काफी है। काम के बीच-बीच में ब्रेक लेने की जरूरत है। रिश्तों में हर बातचीत का तुरंत हल निकलना जरूरी नहीं। आर्थिकि मामलों में जल्दबाजी न करें।शांति का मतलब सब कुछ खत्म करना नहीं, बल्कि जो चल रहा है उसे स्वीकार करना है। आप पीछे नहीं हैं, बस जिंदगी की अपनी रफ्तार में चल रहे हैं। समय आने पर जवाब मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें। कोई बात आज आपको तनाव दे सकती है। लेकिन आप गुस्से को कंट्रोल रखेंगे।

यह भी पढ़े 

महाशिवरात्रि 2026: इन 4 राशियों पर बरसेगी भोलेनाथ की कृपा, शुरू होगा गोल्डन टाइम

Share :

Trending this week

26 फरवरी से बुध वक्री

Feb - 19 - 2026

रिपोर्ट के अनुसार 26 फरवरी 2026 से बुध ग्रह वक्री अवस्था में ... Read More

दैनिक अंक ज्योतिष: 19 February 2026

Feb - 19 - 2026

मूलांक-1-आज आपकी धन के मामले में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी... Read More

दैनिक अंक ज्योतिष:18 February 2026

Feb - 18 - 2026

मूलांक-1-आज स्वास्थ्य के हिसाब से दिन अच्छा रहेगा,लेकिन क... Read More