Header Image

दैनिक अंक ज्योतिष: 13 March 2026 By Umika Sharma (Numerologist,Vastu and Energy Healer)

दैनिक अंक ज्योतिष: 13 March 2026 By Umika Sharma (Numerologist,Vastu and Energy Healer)

Last Updated Mar - 13 - 2026, 10:53 AM | Source : Fela news

आज किसको होगा लाभ और किसे बरतनी पड़ेगी सावधानी? आइए जानते हैं आचार्या उमिका जी से।
दैनिक अंक ज्योतिष: 13 March 2026
दैनिक अंक ज्योतिष: 13 March 2026

मूलांक-1-आज नया प्रोजेक्ट शुरू करने या फैसला लेने के लिए दिन अनुकूल है। लेकिन जल्दबाजी से बचें। बेवजह किसी से बहस न करें। सेहत का ध्यान रखें, बाहर का खाना अवॉइड करें। शाम तक कोई अच्छी खबर या सराहना मिल सकती है।

मूलांक-2-आज आपके लिए दिन मिलाजुला रहेगा। पुरानी यादें या भावनात्मक मुद्दे सामने आ सकते हैं। रिश्तों और टीमवर्क पर फोकस रहेगा। दूसरों की बात सुनें और सहयोग दें। विवाद में उलझने से बचें। मन हल्का करने के लिए किसी करीबी से बात करें। खान-पान हल्का रखें। शाम तक स्थिति सामान्य हो जाएगी।

मूलांक-3-आज का दिन आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा ।ईष्ट का ध्यान करके घर से बाहर निकले।भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। सीनियर्स या सहकर्मियों का सपोर्ट मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लिखाई, कला या कोई नया आइडिया काम में लाने का अच्छा समय है। बोलचाल में सफलता मिलेगी। अधूरी चीजें छोड़ने से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। दिन उत्साहपूर्ण और प्रोडक्टिव रहेगा।

मूलांक -4- आज निवेश के लिए दिन अच्छा है।लंबे समय के लिए प्लानिंग करने और स्थिरता बनाए रखने का दिन है। काम में फोकस बनाए रखें, कोई नया कदम उठाने से पहले पूरी तैयारी करें। ऑफिस या पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। जिद या भ्रम से बचें। रूटीन न बिगाड़ें। शाम तक स्थिति बेहतर हो जाएगी।

मूलांक-5-आज आप काफी एक्टिव और एनर्जेटिक रहेंगे। बदलाव, यात्रा या नई शुरुआत के अवसर मिल सकते हैं। कोई पुराना अटका काम पूरा हो सकता है। मीटिंग या बातचीत से लाभ होगा। जल्दबाजी से बचें। खर्चों पर कंट्रोल रखें। डाइजेशन और सेहत का ख्याल रखें। दिन प्रोडक्टिव, गतिशील और लाभकारी रहेगा।

मूलांक-6-इस मूलांक के जातक आज इमोशनल और संवेदनशील रहेंगे। लव लाइफ या रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। कोई आपकी तारीफ कर सकता है। क्रिएटिव कामों में मन लगेगा। उम्मीदें ज्यादा ना बढ़ाएं। परिवार के साथ समय बिताएं। सेहत सामान्य रहेगी। शाम को सुकून मिलेगा।

मूलांक-7- आज अपनो के साथ समय बिताएं। रिश्तों में पारदर्शिता रखें। आज गहराई से सोचने और खुद को समझने का दिन है। रिसर्च, पढ़ाई या स्पिरिचुअल काम से लाभ मिलेगा। शाम को थोड़ी मानसिक थकान हो सकती है। समय पर सोने की कोशिश करें। दिन शांत, विचारपूर्ण और आत्ममंथन वाला रहेगा।

मूलांक-8-मूलांक 8 वालों की आज जिम्मेदारी बढ़ सकती है। काम में देरी या छोटी रुकावट महसूस हो सकती है। धैर्य रखें – मेहनत रंग लाएगी। वित्तीय निर्णय सोच-समझकर लें। सुबह मेडिटेशन करें। दिन मेहनत, धैर्य और जिम्मेदारी का रहेगा। शाम तक स्थिति बेहतर हो जाएगी।

मूलांक-9-मूलांक 9 वाले लोग आज बहुत एनर्जेटिक और डायनामिक रहेंगे।वाहन चलते समय सावधानी बरतें।कोई पुराना मुद्दा सुलझ सकता है। गुस्से पर कंट्रोल रखें। एनर्जी को सही दिशा में लगाएं। सहानुभूति और समझ बनाए रखें। सेहत का ख्याल रखें। दिन तेज, सक्रिय और परिवर्तनकारी रहेगा।

यह भी पढ़े 

वास्तु के अनुसार घर में कौन-सा अरोमा ऑयल जलाएं? जानें खुशहाली और पॉजिटिव एनर्जी के उपाय

Share :

Trending this week

दैनिक अंक ज्योतिष: 13 March 2026

Mar - 13 - 2026

मूलांक-1-आज नया प्रोजेक्ट शुरू करने या फैसला लेने के लिए ... Read More

दैनिक अंक ज्योतिष:12 March 2026

Mar - 12 - 2026

मूलांक-1-आज इस मूलांक जातक आज कुछ नया सीखने में निवेश करे... Read More

दैनिक अंक ज्योतिष: 11 March 2026

Mar - 11 - 2026

मूलांक-1-आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा।ऑफिस या घर में आपकी बा... Read More