Header Image

दैनिक अंक ज्योतिष:18 February 2026 By Umika Sharma (Numero-Vastu Expert and Energy Healer)

दैनिक अंक ज्योतिष:18 February 2026 By Umika Sharma (Numero-Vastu Expert and Energy Healer)

Last Updated Feb - 18 - 2026, 10:36 AM | Source : Fela News

क्या कहती है अंकों की चाल आज आपके बारे में?किसको होगा लाभ और किसको हो सकती है हानि?क्या लेकर आया है आज का दिन आपके लिए ? चलिए जानते हैं आपका आज का अंक ज्योतिष, आचार्या उमिका शर्मा जी के साथ।
दैनिक अंक ज्योतिष:18 February 2026
दैनिक अंक ज्योतिष:18 February 2026

मूलांक-1-आज स्वास्थ्य के हिसाब से दिन अच्छा रहेगा,लेकिन कार्य स्थल पर थोड़ा तनाव रहेगा। शाम तक हल्का महसूस करेंगे। परिवार के साथ वक्त बिताएं और अपनी पार्टनर संग बाते साझा कर सकते हैं। इससे दिल हल्का होगा। भरपूर नींद लें और पर्याप्त पानी पिएं।धन का निवेश आज सोच समझकर करें।

मूलांक-2-आज कोई भी निर्णय लेने से पहले अच्छे से सोच समझकर ही निर्णय ले।आज आपको धैर्य से काम लेना होगा। पैसों को लेकर पुराने पछतावे छोड़कर आज पर ध्यान दें। धीरे-धीरे चलिए, क्योंकि छोटी चीजें भी बड़े काम की होती है। यही आपको असली सुकून देगा। सेहत पर ध्यान देने की जरुरत है। तनाव बढ़ेगा। लेकिन शाम तक हल्का महसूस करेंगे।

मूलांक-3-आज दिन की शुरुआत योग और मेडिटेशन से करें।आज आपकी ऊर्जा थोड़ी संवेदनशील रहेगी, इसलिए अगर अकेले रहना अच्छा लगे तो वही कीजिए।रिश्तों में बहस से बचें, अपने आपको शांत रखें। पैसों के मामले में जल्दबाजी न करें, सिर्फ किसी की सलाह पर तुरंत निवेश न करें। सेहत का ख्याल रखें। बाहर के खाने को अवॉइड करें।

मूलांक -4-आज आप अपने लिए निर्णय ले।काम में वही चुनें जो जरूरी हो। निजी जीवन में अगर भावनात्मक उलझन लगे, तो साफ ‘ना’ कह सकते हैं। पैसों में फालतू खर्च से बचें, जो बस थोड़ी देर की खुशी देता है। जो चीज बार-बार आपको नीचे खींच रही है, वह छोड़ने का संकेत है। खुद को प्राथमिकता देंगे तो हल्कापन महसूस होगा। सेहत सामान्य रहेगी। ऑयली फूड से बचें।

मूलांक-5-आज आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा।काम पर किसी की छोटी-सी बात भी आपको बड़ा एहसास दिला सकती है। रिश्तों में नजरिया बदल सकता है। पैसों के मामले में किसी और का अनुभव आपके काम आ सकता है। छोटे संकेतों को नजरअंदाज मत करें। हल शायद वहीं से आएगा जहा आपने सोचा भी नहीं होगा। सेहत का ख्याल रखें।

मूलांक-6-आज कोई भी निर्णय लेना हो तो खूब सोच समझकर ले।काम में कोई मैसेज भेजने से पहले गहरी सांस लें। अगर कोई बात चुभ जाए तो ठहराव आपको सुकून देगा। दबाव में आकर प्रतिक्रिया न दें। सोच-समझकर जवाब दें। आज लड़ने या भागने की नहीं, शांत रहकर सामने आने की जरूरत है। शांति में ही साफ समझ मिलेगी। सेहत का ख्याल रखें। योग से दिन की शुरुआत कर सकते हैं।

मूलांक-7-आज दिन की शुरुआत योग और मेडिटेशन से करें।आपकी असली ताकत है कि हर हाल में खुद के लिए खड़े रहना। आज अपनी छुपी हुई ताकत को पहचानें। सेहत सामान्य रहेगा। आफिस में थोड़ा तनाव बढ़ सकता है, लेकिन अपने आप पर कंट्रोल रखें।बेवजह का तनाव न लें।अपने ईष्ट की आराधना करें।

मूलांक-8-आज परिवार वालों के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं। पैसों में अभी की जरूरतों को प्राथमिकता दें।  जब हम अभी पर ध्यान देते हैं, तो सुकून और साफ सोच मिलती है। सेहत पर ध्यान देने की जरुरत है। बाहर का खाने को अवॉइड करें।वाहन सावधानी से चलाए।

 मूलांक-9- आज आपके लिए दिन खुशनुमा रहेगा।किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती हैं।धन लाभ के भी योग बन रहे हैं।घर परिवार में भी आज माहोल खुशनुमा रहेगा।शाम के समय परिवार के साथ बाहर बिताए। कार्य स्थल पर दिन सामान्य रहेगा।निवेश के लिए भी दिन अच्छा है।

यह भी पढ़े 

वास्तु का बड़ा खुलासा: सही दिशा में शयन कक्ष बनाएं, पाएं स्वास्थ्य, ज्ञान और समृद्धि

Share :

Trending this week

दैनिक अंक ज्योतिष: 20 May 2026

May - 20 - 2026

मूलांक-1-आज कार्यस्थल पर कोई चुनौतीपूर्ण स्थिति सामने आ ... Read More

दैनिक अंक ज्योतिष: 19 May 2026

May - 19 - 2026

मूलांक-1-आज आपका दिन अच्छा बीतेगा।धन लाभ के योग बन रहे है... Read More

दैनिक अंक ज्योतिष: 18 May 2026

May - 18 - 2026

मूलांक-1-आज कार्यक्षेत्र में यात्रा के योग बन रहे हैं, जो ... Read More