Last Updated May - 22 - 2026, 12:38 PM | Source : Fela News
आज किसको होगा लाभ और किसे बरतनी पड़ेगी सावधानी? आइए जानते हैं , आचार्या उमिका शर्मा जी के साथ।
मूलांक-1-आज आपकी नेतृत्व क्षमता और समझदारी आपको सही दिशा देगी। नई जिम्मेदारियां या अवसर मिल सकते हैं, जिन्हें स्वीकार करना फायदेमंद रहेगा। काम की अधिकता से थकान और मानसिक व्यस्तता बढ़ सकती है, जिससे नींद भी प्रभावित हो सकती है। दिन के अंत में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा, बस सेहत का ध्यान रखें।
मूलांक-2-आज आपको अपने लक्ष्यों पर फोकस और अनुशासन बनाए रखने की जरूरत है। भावनात्मक रूप से आप थोड़ा संवेदनशील रह सकते हैं और किसी पुराने व्यक्ति की याद भी आ सकती है। कार्य या व्यापार में लेन-देन से जुड़ी कुछ रुकावटें आ सकती हैं, इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखें। किसी करीबी से बातचीत आपको मानसिक राहत दे सकती है।
मूलांक-3-आज धन लाभ के योग दिखाई पड़ रहे हैं।आज आपके संवाद कौशल और अभिव्यक्ति की क्षमता आपको सफलता दिला सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी बातों का प्रभाव पड़ेगा और नए आइडिया भी सामने आ सकते हैं। हालांकि, खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। निजी जीवन में रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए शांत और समझदारी से बातचीत करें, जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें।
मूलांक-4-आज आपका दिन काम को व्यवस्थित करने और पुरानी योजनाओं को दोबारा शुरू करने में बीतेगा। आर्थिक मामलों को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, खासकर पैतृक संपत्ति या पैसों से जुड़ी बातें सामने आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में उन्नति को लेकर चर्चा संभव है। किसी भी निर्णय को सोच-समझकर लें और धैर्य रखें, धीरे-धीरे अच्छे परिणाम मिलेंगे।
मूलांक-5- आज आपका दिन लाभदायक रहेगा।धन लाभ हो सकता है।आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और एक साथ कई काम संभाल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन वित्त और निवेश से जुड़े मामलों पर आपका ध्यान रहेगा। किसी विशेषज्ञ से सलाह लेना फायदेमंद हो सकता है। बातचीत में संतुलन रखें और जल्दबाजी से बचें। काम के सिलसिले में यात्रा या बदलाव के संकेत भी मिल सकते हैं।
मूलांक-6-आज आप परिवार और रिश्तों पर ज्यादा ध्यान देंगे। जीवनसाथी और करीबियों के साथ संबंध मधुर रहेंगे और आप उनकी भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों के साथ तालमेल बेहतर रहेगा। परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। कला, संगीत या रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा।
मूलांक-7- आज आपका दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा।आज आप आत्मचिंतन और एकांत में समय बिताना पसंद करेंगे, जिससे आपको अपने जीवन और लक्ष्यों को समझने में मदद मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको सहयोग मिलेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। पारिवारिक माहौल शांत रहेगा। आप अपने भविष्य को लेकर नई योजना बना सकते हैं।जीवन साथी के साथ रिश्ते में मजबूती के लिए रिश्ते को पारदर्शी रखें।काम और परिवार के बीच बैलेंस बना कर रखें।
मूलांक-8- आज आपकी मेहनत रंग लाएगी और कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आप दृढ़ता से निर्णय लेंगे, हालांकि कुछ लोग आपके स्वभाव को कठोर समझ सकते हैं। पारिवारिक मामलों को सुलझाने के लिए यह अच्छा समय है। आर्थिक और कानूनी मामलों में सतर्क रहें और जल्दबाजी से बचें।
मूलांक-9-आज आपके मन में कई विचार और भावनाएं चलती रहेंगी, जिससे आप थोड़ा अस्थिर महसूस कर सकते हैं। गुस्से या जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। सकारात्मक दिशा में ऊर्जा लगाने से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में लाभ या वेतन वृद्धि के संकेत हैं। वैवाहिक जीवन में सुख और संतोष बना रहेगा, और आप अपने प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
यह भी पढ़े