Last Updated May - 23 - 2026, 11:48 AM | Source : Fela News
आज किसको होगा लाभ और किसे बरतनी पड़ेगी सावधानी? आइए जानते हैं , आचार्या उमिका शर्मा जी के साथ।
मूलांक-1-आज आप महसूस करेंगे कि आपकी ऊर्जा कहां-कहां खर्च हो रही है। कोई छोटी सी बात भी आपके दिमाग पर हावी हो सकती है। खुद को वापस जरूरी कामों पर लाएं। ऑफिस में हर बहस को जीतने की कोशिश ना करें, बस अपना काम ईमानदारी से पूरा करें। निजी रिश्तों में थोड़ी नरमी बरतें। कड़वे बोल की बजाय शांत और प्यार भरी बात ज्यादा असर करेगी। आज आपकी नेतृत्व क्षमता अच्छी रहेगी, लेकिन उसे दिखाने के चक्कर में किसी को नीचा ना दिखाएं।
मूलांक-2-आज दिन की शुरुआत थोड़ी धीमी रह सकती है। अगर मूड अच्छा नहीं है तो खुद पर खुश दिखने का दबाव ना डालें। जरूरी काम पहले निपटाएं और बाकी दिन को अपनी रफ्तार से बीतने दें। परिवार में कोई कुछ कह दे तो दिल पर ना लें। आज फोन और सोशल मीडिया का इस्तेमाल कम करें तो मन ज्यादा शांत रहेगा। छोटी-छोटी बातों में उलझने की बजाय शांति बनाए रखें।
मूलांक-3-आज मन की बात कहने का अच्छा मौका मिल सकता है। अपनी राय जरूर रखें, लेकिन सामने वाले को उसकी समझ के हिसाब से ही समझाए ताकि वह समझ सके। काम पर ध्यान दें, क्योंकि बार-बार आने वाले मैसेज या फोन आपका काम बिगाड़ सकते हैं। दूसरों की मदद करें, लेकिन अपने काम की कीमत पर नहीं। आज थोड़ा संतुलन बनाकर चलें तो दिन अच्छा रहेगा।शाम तक आपके सारे काम निपट जायेंगे।
मूलांक-4-आज यह देखने का अच्छा दिन है कि कहां चीजें आपके हाथ से फिसल रही हैं - चाहे खर्चा हो, समय हो या सेहत। खुद को डांटने की बजाय एक-एक गलती सुधारते जाएं। ऑफिस में उलझी हुई योजनाओं की बजाय सरल और आसान तरीका अपनाएं। परिवार में यह उम्मीद ना रखें कि सब आपकी पसंद के अनुसार चलेगा। धैर्य रखें, सब ठीक हो जाएगा।
मूलांक-5- आज किसी से छोटी-मोटी बातचीत में पुरानी कोई उलझन सुलझ सकती है। यह कोई भावुक चर्चा नहीं, बल्कि सामान्य बातचीत होगी जो चीजों को आसान बना देगी। बाहर के कामों में उम्मीद से ज्यादा समय लग सकता है, इसलिए अपना शेड्यूल थोड़ा लचीला रखें। पैसों के मामले में दूसरों की सलाह पर शॉपिंग ना करें, सिर्फ जरूरी चीज ही खरीदें।
मूलांक-6-आज खुद को याद दिलाएं कि आप हर समय हर किसी को खुश नहीं रख सकते। लोग आपसे ज्यादा उम्मीद कर सकते हैं, लेकिन आपकी भी अपनी सीमाएं हैं। वहीं 'हां' कहें जहां आप सच में कर सकें। घर के मामलों में गुस्से की बजाय प्यार और समझ से काम लें। अगर पार्टनर की कोई बात परेशान कर रही है, तो सीधे और सादे शब्दों में पूछ लें।
मूलांक-7- आज आप किसी स्थिति को ज्यादा व्यावहारिक नजरिए से देख पाएंगे।शायद आप किसी इशारे का इंतजार कर रहे थे, लेकिन जवाब आपके सामने ही है। अगर आप अपने रोज के रूटीन पर टिके रहेंगे, तो काम में सुधार दिखेगा। अपनी योजनाएं उन लोगों के साथ शेयर ना करें जो हमेशा आपका हौसला तोड़ते हैं।अपनी योजनाओं को गुप्त रखें।शाम का समय परिवार वालों के साथ बिताए।
मूलांक-8- आज अनुशासन में रहें, लेकिन बहुत सख्त ना बनें। छोटे-छोटे कामों को कल पर ना टालें। पैसों के मामले में, खासकर उधार देने या लेने से पहले अच्छे से सोच लें। कोई आपके फैसले का इंतजार कर रहा हो तो जल्दबाजी में जवाब ना दें। आपका शांत और संतुलित रहना आज कई मुश्किलों को आसान बना देगा।
मूलांक-9-आज पुरानी नाराजगी या कड़वाहट को पीछे छोड़ने का अच्छा दिन है। आप सही हो सकते हैं, लेकिन पुराना गुस्सा सिर्फ आपको थकाएगा। अपने समय का कुछ अच्छा इस्तेमाल करें। ऑफिस में दूसरों की छोटी गलतियों पर ज्यादा प्रतिक्रिया ना दें। निजी जिंदगी में लंबी सफाई देने की बजाय एक छोटा और सच्चा वाक्य ज्यादा बेहतर काम करेगा।
यह भी पढ़े