Last Updated Mar - 03 - 2026, 12:41 PM | Source : Fela News
क्या कहता है आपका आज का अंक ज्योतिष? आज किसको होगा लाभ और किसे बरतनी पड़ेगी सावधानी? आइए जानते हैं न्यूमेरो-वास्तु आचार्या उमिका शर्मा के साथ।
मूलांक-1-आज का दिन अपनी ताकत और आत्मविश्वास दिखाने का है। अगर आप कुछ नया शुरू करना चाहते हैं या नेतृत्व करना चाहते हैं, तो यह सही समय है। अपने ऊपर भरोसा रखें। साफ लक्ष्य बनाएं और उन्हें पाने के लिए मेहनत करें। आज उठाया गया कदम आपके भविष्य की नींव बनेगा। सेहत का ध्यान रखें।
मूलांक-2-आज का दिन सोच-समझकर बोलने का है। ऑफिस में चल रही बातों की गहराई को आप अच्छी तरह समझ पाएंगे। मूलांक 3 आपको अपनी बात रचनात्मक तरीके से कहने का हौसला देगा। रिसर्च या सलाह देने से जुड़े कामों के लिए दिन बहुत बढ़िया है
मूलांक-3-आज आपका दिन अच्छा रहेगा ।आपके अंदर एक अलग सी ऊर्जा का संचार बना रहेगा।आपके भीतर गजब का आत्मविश्वास और आकर्षण बना रहेगा। किसी नए प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए आप काफी प्रेरित महसूस करेंगे। जोश के साथ-साथ काम की क्वालिटी पर भी ध्यान दें, वरना काम बिगड़ने की आशंका रहेगी।पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मूलांक -4-आज मन थोड़ा विचलित हो सकता है,लेकिन यह दिन लीक से हटकर सोचने के लिए बहुत अच्छा है। अपनी रूटीन से बाहर निकलकर नए समाधान खोजें। सही दिशा में किया गया कार्य आपको आज सफलता दिलाएगा।आज निवेश के लिए थोड़ा रुके।आज आप का अपने लिए अध्ययन करने का दिन है।
मूलांक-5-आपके लिए आज का दिन काफी भाग-दौड़ वाला रहने वाला है। नेटवर्किंग या व्यवसाय से जुड़ी बातचीत सफल होगी। हालांकि, पैसों या जरूरी कागजों के मामले में सावधानी बरतें, वरना बाद में उलझन होने की आशंका रहेगी।
मूलांक-6-आपकी रचनात्मक सोच आज पुरानी समस्याओं को सुलझाने में मदद करेगी। टीम के साथ मिलकर काम करना आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। क्लाइंट मीटिंग्स के लिए समय अच्छा है और सफलता की पूरी संभावना है।
मूलांक-7-आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपकी गहरी सोच और अच्छी प्लानिंग आपको सफलता दिलाएगी। हालांकि, सिर्फ सोचें नहीं, अपनी बातों को दूसरों के सामने रखें भी। विचारों को मन में दबाने से प्रगति रुकने की आशंका है।अपने जीवन में चली आ रही हर परेशानी किसी अपने से जरूर शेयर करें।आपको रास्ता अवश्य मिल जाएगा। ईश्वर की भक्ति में बहुत शक्ति होती है ,इसका प्रत्यक्ष प्रमाण आपको स्वयं देखने को मिलेगा।
मूलांक-8-आज रणनीतिक बातचीत का दिन है। पैसों या भविष्य की योजनाओं के लिए समय काफी अच्छा है। किसी का होना आपके व्यवहार को थोड़ा नरम बनाएगा, जिससे लोग आपकी बातों को आसानी से मान लेंगे।ये आपकी माता या मां जैसी कोई हो सकती है।
मूलांक-9-आज आपकी रचनात्मकता निखर कर सामने आएगी। आप दूसरों का मार्गदर्शन करने के लिए प्रेरित महसूस करेंगे। हालांकि, भाग्यांक 7 की सलाह है कि कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले एक बार खुद का आकलन जरूर कर लें।सोच समझकर सही दिशा में किया गया कार्य आपको सफलता की और ले जाएगा।
यह भी पढ़े
Feb - 28 - 2026
February Planetary Parade 2026: शनिवार को सूर्यास्त के बाद आसमान में एक दुर... Read More