Header Image

दैनिक अंक ज्योतिष:6 February 2026 By Umika sharma (Numero-Vastu Expert/Energy Healer)

दैनिक अंक ज्योतिष:6 February 2026 By Umika sharma (Numero-Vastu Expert/Energy Healer)

Last Updated Feb - 06 - 2026, 11:14 AM | Source : Fela News

आज किसको होगा लाभ और किसे बरतनी पड़ेगी सावधानी? आइए जानते हैं न्यूमेरो-वास्तु आचार्या उमिका जी के साथ।
दैनिक अंक ज्योतिष:6 February 2026
दैनिक अंक ज्योतिष:6 February 2026

मूलांक-1-आज आपको सफलता पाने के लिए काफी मेहनती करनी पड़ेगी। साथ ही काम में फोकस रखेंगे। आलस्य ना करें, क्योंकि इससे काम बिगड़ने की संभावना प्रबल है। वाणी में संयम रखें। ऑफिस में सीनियर्स के साथ बहस ना करें। पैसों के मामले में सूझ-बूझ कर फैला लें। सेहत समान्य रहेगा। सुबह योग करें। सूर्य को अर्घ्य दें। शाम को हल्के भोजन का सेवन करें। अधिक काम से थकान महसूस हो सकती है, ऐसे में पर्याप्त नींद लें।

मूलांक-2-आज मूलांक 2 वालों को अपने आंतरिक भावनाओं के ख्याल रखना होगा। पुराना पारिवारिक मामले का समाधान मिल सकता है। ऐसे में आपको समझदारी और संयम से काम लेना होगा। आज किसी भी कार्य में जल्दबाजी ना करें। आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी। हालांकि बेफजूल खर्च से बचें। सेहत पर ध्यान देनें की जरूरत है। खुद को हल्का और सक्रिय रखने के लिए नियमित व्यायाम करें। आज आप नई जिम्मेदारियां ले सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। पार्टनर के संग क्वालिटी टाइम व्यतीत करेंगे। धन और संपदा दोनों सकारात्मक हैं।

मूलांक-3-मूलांक 3 वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। करियर में प्रगति होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा, जो रिश्तों को मजबूत करेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। निवेश के लिए आज का अच्छा दिन है, लेकिन निवेश से पहले पूरी जानकारी हासिल करें। सेहत पर थोड़ा ध्यान देना होगा। आज आपको आराम की ज्यादा जरूरत होगी। आज लव लाइफ में कुछ लोगों को बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

मूलांक -4-आज का दिन आपके लिए नई चुनौतियां लेकर आ सकता है। इन चुनौतियों का सामना आप मेहनत और दृढ़ता के साथ करेंगे और सफलता भी हासिल होगी। हालांकि कुछ कार्यों में रुकावट आएगी, इससे परेशान होने की जरुरत नहीं है। आर्थिक स्थित समान्य रहेगी, लेकिन उधारी या पुराने खर्चों को लेकर सतर्क रहें। आज आपको परिवार के मामलों में ध्यान से काम करना होगा। खासकर विवाद में समझदारी से समाधान निकालेंगे। वहीं, प्रेम संबंध का रिश्ता मजबूत होगा। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन में रह रहे लोगों के बीच की दूरियां धीरे-धीरे कम हो जाएंगी। 

मूलांक-5-मूलांक 5 वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरपूर रहने वाला है। ऑफिस में आपको काफी मेहनत करनी पड़त सकती है। कामकाज के सिलसिले में भागदौड़ रहेगी। हालांकि सामाजिक रूप से आज सक्रिय रहेंगे। किसी पुराने चाहने वाले या दोस्त से मुलाकात हो सकती है। आज कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना लें। आर्थिक स्थिति में स्थिरता बनी रहेगी। सेहत के लेकर चिंतित रहेंगे। इसलिए समय निकालकर आराम जरूर करें।

मूलांक-6-आज आपका दिन काफी शुभ साबित होगा। कहीं से शुभ समाचार मिलने के आसार हैं। रिश्तों और परिवार में सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। काम में आपकी मेहनत की सराहना होगी। आर्थिक नजरिए से आज आपका दिन अच्छा रहेगा। लेकिन अपने बजट का पूरा ध्यान रखें। बेवजह के खर्चों से बचें। हालांकि आपको आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। खासकर पीठ या हड्डियों में दर्द की समस्या से बचने के लिए स्ट्रेचिंग या हल्का व्यायाम करें।

मूलांक-7-मूलांक 7 के जातकों के लिए आज का दिन आत्ममंथन वाला रहेगा। कुछ पुराने मामलों का समाधान ढूंढने का अवसर मिलेगा। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। हालांकि यह निर्णय जल्दबाजी में नहीं लेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। कार्य स्थल में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है, लेकिन ध्यान रखें कि पूरी जानकारी के बाद ही निर्णय लें। सेहत में थोड़ी थकान महसूस हो सकती है, इसलिए मानसिक शांति के लिए ध्यान या योग का अभ्यास करें।

मूलांक-8-आज आपका दिन शुभ रहेगा। आपको कार्यों में सफलता मिल सकती है। लेकिन आपको अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। आज किसी भी तरह के रिस्क से आपको बचना है, वरना बड़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। खासकर आर्थिक मामलों में। हालांकि आपको मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। इसे बचने की कोशिस करें। कुछ लोगों के अपने पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। परिवार में कुछ तनाव हो सकता है, लेकिन सही संवाद से समाधान निकलेगा।

 मूलांक-9- आज आपके लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन आपकी उत्साही प्रवृत्ति और मेहनत से आप किसी भी समस्या का समाधान कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। गुस्से या जल्द बाजी में कोई काम ना करें, इससे तनाव बढ़ने का खतरा रहता है। खुद को शांत रखें। आज बड़े निवेश से बचें। परिवार में थोड़ी घबराहट हो सकती है, लेकिन आप अपनी समझदारी से इसे सुलझा लेंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा ध्यान रखें, अधिक काम से खुद को थका हुआ महसूस कर सकते हैं। परिवार के संग क्वालिटी टाइम बिताएं। इससे आपको स्ट्रेस को कम करने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़े 

वास्तु टिप्स: रसोई की सही दिशा से पाएं लक्ष्मी कृपा और सुख-शांति

Share :

Trending this week

दैनिक अंक ज्योतिष: 12 June 2026

Jun - 12 - 2026

मूलांक-1-आज आपको धन के मामले में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी... Read More

दैनिक अंक ज्योतिष: 11 June 2026

Jun - 11 - 2026

मूलांक-1-आप स्वभाव से स्वतंत्र और आगे बढ़ने वाले हैं, लेकि... Read More

दैनिक अंक ज्योतिष: 9 June 2026

Jun - 09 - 2026

मूलांक-1-आज आपकी धन के मामले में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी... Read More