Header Image

दैनिक अंक ज्योतिष: 7 March 2026 By Umika Sharma (Numero-Vastu Expert & Energy Healer)

दैनिक अंक ज्योतिष: 7 March 2026 By Umika Sharma (Numero-Vastu Expert & Energy Healer)

Last Updated Mar - 07 - 2026, 10:49 AM | Source : Fela News

क्या कहता है आपका आज का अंक ज्योतिष? आज किसको होगा लाभ और किसे बरतनी पड़ेगी सावधानी? आइए जानते हैं ,उमिका शर्मा के साथ।
दैनिक अंक ज्योतिष: 7 March 2026
दैनिक अंक ज्योतिष: 7 March 2026

मूलांक-1-आज धन लाभ के योग दिखाई पड़ रहे हैं।आज का दिन अपनी ताकत और आत्मविश्वास दिखाने का है। अगर आप कुछ नया शुरू करना चाहते हैं या नेतृत्व करना चाहते हैं, तो यह सही समय है। अपने ऊपर भरोसा रखें। साफ लक्ष्य बनाएं और उन्हें पाने के लिए मेहनत करें। आज उठाया गया कदम आपके भविष्य की नींव बनेगा। सेहत का ध्यान रखें।

मूलांक-2-आज दिन की शुरुआत ईष्ट की आराधना से करें। ऑफिस में बेवजह की बहस में न पड़े।आज का दिन सोच-समझकर बोलने का है। ऑफिस में चल रही बातों की गहराई को आप अच्छी तरह समझ पाएंगे। मूलांक 3 आपको अपनी बात रचनात्मक तरीके से कहने का हौसला देगा। रिसर्च या सलाह देने से जुड़े कामों के लिए दिन बहुत बढ़िया है

मूलांक-3-आज आपका दिन अच्छा रहेगा ।आपके अंदर एक अलग सी ऊर्जा का संचार बना रहेगा।आपके भीतर गजब का आत्मविश्वास और आकर्षण बना रहेगा। किसी नए प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए आप काफी प्रेरित महसूस करेंगे। जोश के साथ-साथ काम की क्वालिटी पर भी ध्यान दें, वरना काम बिगड़ने की आशंका रहेगी।पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मूलांक -4-आज योग और मेडिटेशन से दिन की शुरुआत करें।अपनी रूटीन से बाहर निकलकर नए समाधान खोजें। सही दिशा में किया गया कार्य आपको आज सफलता दिलाएगा।आज निवेश के लिए थोड़ा रुके।आज आप का अपने लिए अध्ययन करने का दिन है।आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।

मूलांक-5-आपके लिए आज का दिन काफी भाग-दौड़ वाला रहने वाला है। नेटवर्किंग या व्यवसाय से जुड़ी बातचीत सफल होगी। हालांकि, पैसों या जरूरी कागजों के मामले में सावधानी बरतें, वरना बाद में उलझन होने की आशंका रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।वाहन सावधानी से चलाए।आँख बंद करके किसी पर भरोसा न करें।

मूलांक-6-आज आपका दिन अच्छा रहेगा।धन लाभ के योग बन रहे हैं।लोगों से आज आपकी मुलाकात होगी। ऑफिस में भी लोग आपकी प्रशंसा करेंगे।आपकी रचनात्मक सोच आज पुरानी समस्याओं को सुलझाने में मदद करेगी। टीम के साथ मिलकर काम करना आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। क्लाइंट मीटिंग्स के लिए समय अच्छा है और सफलता की पूरी संभावना है।

मूलांक-7-आज आपका दिन अच्छा रहेगा।सोच समझकर सही दिशा में किया गया कार्य आपको सफलता प्रदान करेगा।आज आपके जीवन को एक नई दिशा मिल सकती है।आपकी गहरी सोच और अच्छी प्लानिंग आपको सफलता दिलाएगी।विचारों को मन में दबाने से प्रगति रुकने की आशंका है।अपने जीवन में चली आ रही हर परेशानी किसी अपने से जरूर शेयर करें।आपको रास्ता अवश्य मिल जाएगा।

मूलांक-8-आज आपका दिन सामान्य रहेगा। पैसों या भविष्य की योजनाओं के लिए समय काफी अच्छा है। किसी का होना आपके व्यवहार को थोड़ा नरम बनाएगा, जिससे लोग आपकी बातों को आसानी से मान लेंगे।ये आपकी माता या मां जैसी कोई हो सकती है।सही रास्ते से किया कार्य धन अर्जित करवाएगा।कोर्ट कचहरी के मामले में यदि अपने किसी से उधारी ली है तो समय पर चुका दे, अन्यथा परेशानी हो सकती है।

मूलांक-9-आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा।आपकी रचनात्मकता निखर कर सामने आएगी। आप दूसरों का मार्गदर्शन करने के लिए प्रेरित महसूस करेंगे। हालांकि,सलाह  यही है कि कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले एक बार खुद का आकलन जरूर कर लें।सोच समझकर सही दिशा में किया गया कार्य आपको सफलता की और ले जाएगा।अपने काम को पूरी निष्ठा से करेंगे तो शाम तक सफलता अवश्य मिलेगी।

यह भी पढ़े 

Kharmas 2026: खरमास में भूलकर भी न करें ये 5 काम, जानें अशुभ समय और बचने के उपाय

Share :

Trending this week

बालकनी में मंदिर रखना सही या गलत?

Apr - 21 - 2026

Balcony Temple Placement: घर बनाते समय सबसे बड़ा सवाल होता है—मंदिर कह... Read More

दैनिक अंक ज्योतिष: 21 April 2026

Apr - 21 - 2026

मूलांक-1-आज इस मूलांक जातक आज कुछ नया सीखने में निवेश करे... Read More

दैनिक अंक ज्योतिष: 20 April 2026

Apr - 20 - 2026

मूलांक-1-  आज दिन खुशनुमा रहेगा।प्रोफेशनल लाइफ में लीड ... Read More